22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा नेता ने खुलेआम पुलिस अधिकारी को दी धमकी

भाजपा नेता ने खुलेआम पुलिस अधिकारी को दी धमकी  

2 min read
Google source verification
bjp

Bjp Neta ki gundagardi jabalpur me

जबलपुर। राजनीतिक पार्टियों से जुड़े कार्यकर्ता सत्ता में होने पर गुरुर बहुत करते हैं। ऐसे में वे किसी को कुछ नहीं समझते। इसका जीवंत उदाहरण रविवार देर रात देखने मिला। जब एक अपराधी को पकडऩे पहुंचे पुलिस कर्मचारियों को अपनी पहुंच दिखाते हुए एक भाजपा नेता ने उन्हें धमकी दी। यही नहीं झूमाझटकी करने से भी नेता नहीं चूका। मामले को संभालने के लिए खुद एसपी को मौके पर पहुंचना पड़ा। अब अपराधी और उसके भाई भाजपा नेता के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

news facts

मदन महल थाना क्षेत्र के शुक्ला नगर की घटना
फरार आरोपित को दबोचने पहुंची पुलिस टीम से विवाद
मदन महल थाना अंतर्गत शुक्ला नगर में रविवार रात नौ बजे फरार बदमाश को दबोचने पहुंची पुलिस का स्थानीय लोगों से विवाद हो गया। आरोपित को चीता टीम ने दबोचा तो लोग विरोध करने लगे। चीता टीम ने मदन महल थाने को सूचना दी। वहां के अमले ने आरोपित को गिरफ्तार किया।
मदन महल टीआइ प्रीति तिवारी ने बताया, शुक्ला नगर निवासी वर्णव गुप्ता के खिलाफ 365 का प्रकरण दर्ज है। वह डेढ़ महीने से फरार था। रविवार को मुखबिर से आरोपित के घर पर होने की सूचना मिली। चीता टीम टीम का आरक्षक वर्णव को गिरफ्तार कर थाने ले जाने लगा, तो उसका भाई प्रणय गुप्ता विरोध करने लगा। आरक्षक के साथ झूमाझटकी भी की। चीता आरक्षक ने विवाद की सूचना थाने को दी। इसके बाद भारी संख्या में थाने का बल मौके पर पहुंचा और वर्णव को गिरफ्तार कर थाने ले गया। मौके पर एसपी भी पहुंच गए। टीआइ के अनुसार दोनों भाइयों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया गया है। एसपी अमित सिंह के अनुसार वर्णव का भाई प्रणव गुप्ता मौके से फरार हो गया। एसपी के मुताबिक प्रणव भारतीय जनता युवा मोर्चा का पदाधिकारी भी है। इसकी धौंस दिखाकर वह आरक्षक को धमका रहा था।