scriptआपस में भिड़े CAA के समर्थक और विरोधी, पत्थर बाजी को रोकने पुलिस ने चलाए आंसूगैस के गोले | CAA Supporters and opponents clash with each other | Patrika News
जबलपुर

आपस में भिड़े CAA के समर्थक और विरोधी, पत्थर बाजी को रोकने पुलिस ने चलाए आंसूगैस के गोले

तिरंगा यात्रा के दौरान शहर के लोग नागरिकता कानून के समर्थन में नारे लगाने लगे। इस दौरान रास्ते में सीएए का विरोध करने वाले भी मिल गए, जो विरोध स्वरूप नारे लगाने लगे। दोनो पक्षों के बीच पत्थरबाजी हो गई।

जबलपुरJan 26, 2020 / 04:11 pm

Faiz

news

आपस में भिड़े CAA के समर्थक और विरोधी, पत्थर बाजी को रोकने पुलिस ने चलाए आंसूगैस के गोले

जबलपुर/ मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बार फिर सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (CAA) के समर्थन और विरोध को लेकर विवाद हो गया। घटना रविवार 26 जनवरी को आधारताल से रद्दी चौकी के बीच ढंडावंदन के बाद तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान घटी। तिरंगा यात्रा के दौरान शहर के लोग नागरिकता कानून के समर्थन में नारे लगाने लगे। इस दौरान रास्ते में सीएए का विरोध करने वाले भी मिल गए, जो विरोध स्वरूप नारे लगाने लगे। देखते ही देखते दोनो पक्षों में तखी बहस होने लगी और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

विरोध और पक्ष को लेकर हुआ विवाद

इस दौरान दोनों पक्षों में महिलाएं भी शामिल थीं, जिनके बीच आपस में विवाद ज्यादा होने लगा। ये विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हो गई। घटना की जानकारी लगते ही घटना स्थल पर पुलिस भी पहुंच गई। शुरु में दोनों पक्षों के लोगों को समझाइश दी गई, लेकिन हालात बिगड़ते देख भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस की गोले छोड़े। सीएए के समर्थन में निकाली गई यात्रा में युवा, बुजुर्ग से लेकर महिलाएं शामिल रहीं।
news

फिलहाल हालात सामन्य

सुरक्षा और विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने रद्दी चौकी से करीब एक किमी दूर बैरिकेड लगाकर रैली रोक दी। रद्दी चौकी के दूसरी तरफ सीएए के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे थे। नाजुक स्थिति को देखते हुए इलाके बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल, इलाके में अब हालात नियंत्रित है। पुलिस द्वारा अब इलाके से राहगीरों को निकालने की व्यवस्था कर दी गई है।


पहले भी बिगड़ चुके हैं शहर के हालात

आपको बता दें कि, इसे पहले भी जब प्रदेशभर में सीएए को लेकर हालात नियंत्रित थे। उस समय भी केन्द्र सरकार के इस कानून के विरोध में शहर में काफी हंगामा हुआ था। उस दौरान भी हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाना पड़ा था। ऐसे हालात एक बार फिर शहर में न उत्पन्न हों, इसलिए पुलिस ने आज भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल का प्रयोग किया।

Home / Jabalpur / आपस में भिड़े CAA के समर्थक और विरोधी, पत्थर बाजी को रोकने पुलिस ने चलाए आंसूगैस के गोले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो