scriptआरक्षक ने युवक को पीटा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन- देखें वीडियो | constable beaten youngman, traders demonstrated - watch video | Patrika News
जबलपुर

आरक्षक ने युवक को पीटा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन- देखें वीडियो

गलगला चौक की घटना : पुलिस ने दिया जांच का आश्वासन

जबलपुरJun 12, 2021 / 04:27 pm

Lalit kostha

constable beaten youngman

constable beaten youngman

जबलपुर। गलगला चौक पर शुक्रवार को एसएएफ के एक आरक्षक ने एक युवक से मारपीट कर दी। युवक गलगला व्यापारी संघ अध्यक्ष का भाई था। मारपीट की जानकारी लगते ही व्यापारी संघ के पदाधिकारी और भाजपा पदाधिकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। गलगला चौक पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद हंगामा शांत हुआ।

ये है मामला : भाजपा मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष अधिवक्ता योगेश लोखंडे ने बताया कि गलगला चौक पर पुलिस चैकिंग कर रही थी। वहां एसएएफ आरक्षक रूपेश भी तैनात था। इस दौरान वहां से गलगला व्यापारी संघ अध्यक्ष शशिकांत सोनकर का भाई भरतीपुर निवासी बॉबी सोनकर निकला।

आरक्षक ने बॉबी को रोका और मारपीट कर दी। यह जानकारी लगते ही व्यापारी संघ के सदस्य व पदाधिकारी समेत भाजपा तिलक मंडल के अध्यक्षक अशोक यादव व कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। सभी ने हंगामा किया और आरक्षक पर कार्रवाई की मांग की। जानकारी लगते ही सीएसपी अशोक तिवारी और बेलबाग थाना प्रभारी अरविंद चौबे मौके पर पहुंचे। चौबे ने प्रदर्शनकारियों को मामले की जांच और आरक्षक पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

Home / Jabalpur / आरक्षक ने युवक को पीटा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन- देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो