scriptइस शहर में मिलते हैं सबसे अच्छे लखनवी पैटर्न और डिजाइनर कुर्ता | designer kurta pajama ka sabse bada market kaha hai | Patrika News
जबलपुर

इस शहर में मिलते हैं सबसे अच्छे लखनवी पैटर्न और डिजाइनर कुर्ता

इस शहर में मिलते हैं सबसे अच्छे लखनवी पैटर्न और डिजाइनर कुर्ता
 

जबलपुरJun 14, 2018 / 02:06 pm

Lalit kostha

designer kurta pajama ka sabse bada market kaha hai

designer kurta pajama ka sabse bada market kaha hai

जबलपुर। खुदा की इबादत के माह रमजान को लेकर जहां लोगो में उत्साह है, वहीं ३० दिन के रोजे के बाद आने वाले इस त्यौहार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संस्कारधानी के एेतिहासिक मीना बाजार से लेकर हर बाजार में रौनक देखी जा सकती है। लोग ईद में अन्य सामान की खरीददारी के साथ कपड़ों की शॉपिंग करने में जुटे हुए हैं। इस बार मार्केट में लड़को के लिए कई तरह के कुर्ते आए हैं, जिन्हे पहनकर आप पर्व की खुशियों में चार चांद लगा सकते हैं।

संयोग या साजिश: जिस दिन मुख्यमंत्री पहुंचते हैं शहर, उसी समय हो जाता है हाईप्रोफाइल मर्डर

पैजामा इन डिमांड
स्लिम फिट-स्लिम फिट पैजामा की एडजस्टेबल होता है। यह हर ओकेशन में फिट बैठता है, जिसे अपने हिसाब से वीयर कर सकते हैं।

पैजामा कम मॉडर्न पैंट
इन पैजामों में खासियत यह होती है कि इनमें एलास्टिक का यूज ज्यादा होता है। पहनने में आसानी होती है। यंगस्टर्स इन पैजामों को खासा पसंद कर रहे हैं। इसे सिंगल कुर्ते के साथ भी पहना जा सकता है।

इन कुर्तों का चलन
ट्रेडिशनल डिजाइनर कुर्ता
टे्रडिशनल डिजाइनर कुर्ते हर एज ग्रुप के लोग पहनना पसंद कर रहे है। इनमें देशी कलाकारी ज्यादा होती है, जो मार्केट में ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।

लखनवी पैटर्न
इन पैटर्न में लखनऊ के नवाबों के समय की कलाकारी यंगस्टर्स की फेवरिट बनती जा रही है। मार्केट में वाइब्रेंट कलर्स में अवेलेवल है, जिन्हे वीयर करके आप एक अलग लुक पा सकते हैं।

प्रिंट डिजाइन कुर्ता
प्रिंट डिजाइन कुर्ते में भी एक से बढ़कर एक कढाई वर्क और बेल की विभिन्न डिजाइन लोगों के फस्र्ट प्रिफरेंस में शामिल हो रही है, जिन्हें बाद में जींस के साथ भी पहना जा सकता है।

Home / Jabalpur / इस शहर में मिलते हैं सबसे अच्छे लखनवी पैटर्न और डिजाइनर कुर्ता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो