scriptधन प्राप्ति के योग बने, इन लोगों को आज होगा धन लाभ | dhan prapti ke aasan upay, July 19, 2019 ka rashifal | Patrika News
जबलपुर

धन प्राप्ति के योग बने, इन लोगों को आज होगा धन लाभ

व्यापार-नौकरी में लाभ होगा

जबलपुरJul 19, 2019 / 09:50 am

Lalit kostha

gupt navaraatr kal se, pandit karenge saadhana in bhilwara

gupt navaraatr kal se, pandit karenge saadhana in bhilwara

मेष- दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा।
वृषभ– जिसे आप किसी काम का न समझते थे, आज वही आपके कार्यों में सहभागी बनेगा। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं।
मिथुन- सामाजिक कुछ लोग आपके किए कार्यों से नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी।
कर्क– आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव।
सिंह– व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा।
कन्या- संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें।

dhan prapti ke aasan upay, July 19, 2019 ka rashifal

तुला- आलस त्यागें। समय पर काम करें। आपकी मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है।
वृश्चिक- आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे।
धनु- आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा।
मकर- आपकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। लापरवाही से काम न करें।
कुम्भ- बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।
मीन- आज आलस्य से बचकर रहें, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें।

Home / Jabalpur / धन प्राप्ति के योग बने, इन लोगों को आज होगा धन लाभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो