scriptदशहरा पर बना सर्वार्थ सिद्धि योग दिलाएगा हर कदम पर विजय: देखें आज का पंचांग | dussehra panchang with shubh muhurat in hindi | Patrika News
जबलपुर

दशहरा पर बना सर्वार्थ सिद्धि योग दिलाएगा हर कदम पर विजय: देखें आज का पंचांग

दशहरा पर बना सर्वार्थ सिद्धि योग दिलाएगा हर कदम पर विजय: देखें आज का पंचांग

जबलपुरOct 08, 2019 / 09:13 am

Lalit kostha

जला अहंकारी रावण का पुतला, हुई आतिशबाजी

जला अहंकारी रावण का पुतला, हुई आतिशबाजी,जला अहंकारी रावण का पुतला, हुई आतिशबाजी,जला अहंकारी रावण का पुतला, हुई आतिशबाजी

जबलपुर/ शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: सफर तारीख 8, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : शरद, मास : आश्विन, पक्ष : शुक्ल,
तिथि – शाम 4.18 तक पूर्णा तिथि दशमी उपरंात नंदा तिथि एकादशी रहेगी। आज नवरात्र समापन की विजया दशमी तिथि है। आज के दिन सभी प्रकार के मंगलकारी कार्य की रूपरेखा बनाइ्र्र जा सकती है। आज शमी पूजन, नीलकंठ पक्षी का दर्शन, अपराजिता पूजन का विशेष महत्व रहेगा। सभी दिशा की व्यापारिक यात्रा संपन्न की जा सकती है।
योग- रात्रि 3.54 तक धृति उपरंात शूल योग रहेगा। दोनों ही योग सामान्य दैनिक कार्य हेतु शुभ रहेंगे।
विशिष्ट योग-तिथि गणना के आधार पर आज सर्वार्थ सिद्धि योग का सुंदर योग सभी प्रकार के कार्यों हेतु शुभ रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से गर उपरंात वणिज तदनंंतर विष्टि करण का प्रवेश होगा। करण सामान्य है।

 

panchang03.jpg

नक्षत्र- चरसंज्ञक अधोमुख नक्षत्र श्रवण रात्रि 10.32 तक उपरंात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। श्रवण नक्षत्र में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। आज विजया दशमी का पावन पर्व होने के कारण सभी प्रकार मंगलकारी कार्य संपादित किए जा सकते हैं। आज के दिन सभी दिशाएं मुहूर्त बंधन से मुक्त रहती हैं।
शुभ मुहूर्त – ंआज सीमंात पुंसवन, प्रसूति स्नान मित्र मिलन तथा सर्व सिद्ध मुहूर्त होने के कारण आज सभी दिशाओं की यात्रा की जा सकती है। व्यापार का शुभारंभ भी शुभ रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए- आज प्रात: 9.00 से 10.30 चर दोपहर 10.30 से 1.30 लाभ अमृत तथा रात्रि 7.30 से 9.00 लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : विजया दशमी, दशहरा, शमी पूजन, नीलकंठ पक्षी का दर्शन तथा अपराजिता पूजन का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक शनि प्रधान राशि मकर राशि में संचरण करेगा।

 

Durga Ji
IMAGE CREDIT: NET


ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के कन्या राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का हस्त नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास दक्षिण दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 3.00.00 से 4.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर खा,खी,खे,खा अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। श्रवण नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मकर होगी। राशि स्वामी शनि तथा ताम्रपाद पाया में जन्म माना जाएगा। मकर राशि के जातक प्राय: स्वस्थ, सुंदर, बलवान, निपुण तथा अधिक मित्रों वाले होते हैं। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में संघर्ष उपरंात सफलता के योग बनते हैं। चिकित्सा अथवा सैन्य सेवा के क्षेत्र में सेवा के योग बनते हैं।

Home / Jabalpur / दशहरा पर बना सर्वार्थ सिद्धि योग दिलाएगा हर कदम पर विजय: देखें आज का पंचांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो