scriptयहां मिलता है सबसे अच्छा और सबसे सस्ता परफ्यूम, आप भी करें ट्राई | Get the best and cheapest perfume here | Patrika News
जबलपुर

यहां मिलता है सबसे अच्छा और सबसे सस्ता परफ्यूम, आप भी करें ट्राई

सीजन में नेचुरल फ्रिगरेंस की बढ़ी डिमांड, गल्र्स और बॉयज में डिफरेंट चॉइस

जबलपुरMay 13, 2019 / 12:42 am

abhishek dixit

perfume designer,perfume designer monika ghurde,Perfume,best way to spray perfume,perfume dabbing,

perfume designer,perfume designer monika ghurde,Perfume,best way to spray perfume,perfume dabbing,

जबलपुर. समर सीजन में हर किसी को फ्रैश एंड अप रहना पसंद आता है। इसके लिए वे खुद को फ्रैश रखने के लिए कई तरह के फ्रिगरेंस की डिमांड भी शामिल कर देते हैं। ऐसे में सीजन में सिटी यंगस्टर्स को सबसे ज्यादा लेमन एंड रोज फ्रैश बेस्ड खुशबुएं पसंद आ रही हैं। उनका कहना है कि सीजन में बाहर निकलने में इरीटेशन काफी होती है, लेकिन घर से निकलते वक्त यदि स्पेशल फ्रिगरेंस वाला डिओ या फिर परफ्यूम हो तो माइंड रिफ्रैश हो जाता है। यही वजह है कि गर्मी में डिओ, इत्र और परफ्यूम की डिमांड भी बढ़ जाती है।

Read Also : Health Alert : समर सीजन में सन बर्न जैसी समस्याओं से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

लेमन ग्रास और मिंट नोट्स
गर्मी के लिए खास तौर पर कई तरह के फ्रिगरेंस वाले डिओ और परफ्यूज सिटी यंगस्टर्स की पसंद में शामिल हो चुके हैं। इसमें बॉयज को जहां लेमन, ऑरेंजी, चकोतरा, लेमन ग्रास और मिंट नोट्स के तैयार इत्र और परफ्यूम पसंद आ रहे हैं, वहीं यह गर्मी में उन्हें ताजगी का अनुभव भी करवाते हैं।

फ्रैश फ्लावर्स फ्रिगरेंस भी खास
ताजा खुशबू के लिए शहर में सबसे ज्यादा फ्रैश फ्लावर्स बेस्ड इत्र और परफ्यूम पसंद किए जा रहे हैं। इसमें रोज, मैरीगोल्ड, पर्ल, जैसमिन, लैवेंडर जैसी खुशबुआं मन लुभा रही हैं। इसके साथ ही स्पाइसी इत्र भी रमजान के दिनों में सबसे ज्यादा लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है।

Read Also : Mother’s day Special : पढ़ाई में औसत था, मां ही हैं जिनकी बदौलत बना प्रधान वैज्ञानिक

लेवेंडर फ्रिगरेंस गल्र्स में हिट
सिटी गल्र्स को गर्मी के दिनों लाइट खुशबू से महकना अच्छा लग रहा है। उनके लिए खासतौर पर सिटी मार्केट में फ्रूट्स और फ्लावर्स से तैयार किए गए परफ्यूम मिल रहे हैं। इतना ही नहीं लेवेंडर्स फ्रिगरेंस गल्र्स की टॉप लिस्ट में शामिल है। सिट्रिस बेस्ड परफ्यूम और इत्र भी सिटी गल्र्स को लुभा रहे हैं।

Home / Jabalpur / यहां मिलता है सबसे अच्छा और सबसे सस्ता परफ्यूम, आप भी करें ट्राई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो