जबलपुरPublished: May 26, 2023 10:04:46 pm
Shailendra Sharma
पति के अवैध संबंधों का पता चलने के बाद पत्नी ने रची खौफनाक साजिश...
जबलपुर. अवैध संबंध एक बार फिर एक हत्या का कारण बन गए। मामला जबलपुर का है जहां 23 मई को मिली महिला की लाश की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक महिला है जिसके पति के साथ मृतक महिला के अवैध संबंध थे, जब उसे इस बात का पता चला तो उसने पति की प्रेमिका की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है जिसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।