20 अगस्त से 19 सितम्बर तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारी संगठनों ने इसे देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ की बात कही है। उनका कहना है कि कर्मचारियों के हितों को छोडकऱ सरकार निजीकरण से प्राइवेट कंपनियों को फायदा देने जा रही हैं।
जबलपुर•Aug 17, 2019 / 11:39 am•
Lalit kostha
army guns bombs and artillery production stopped
जबलपुर। आयुध निर्माणी के कर्मचारियों ने एक महीने की हड़ताल पर जाने का फैसला कर लिया है। हम ये नहीं कह रहे हैं कि वे देश के साथ नहीं है, बल्कि वे हर पल देश की चिंता करते हैं। आयुध निर्माणियों में निर्माण न करने की वजह सरकार द्वारा लिया गया निजीकरण का फैसला है। जिसके खिलाफ देश की सभी निर्माणियां लामबंद हो गई हैं। 20 अगस्त से 19 सितम्बर तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारी संगठनों ने इसे देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ की बात कही है। उनका कहना है कि कर्मचारियों के हितों को छोडकऱ सरकार निजीकरण से प्राइवेट कंपनियों को फायदा देने जा रही हैं। इस हड़ताल में देश की सभी आयुध निर्माणी के कर्मचारी शामिल हुए हैं। सभी कर्मचारी संगठनों ने इस हड़ताल का सामूहिक निर्णय लिया है।
Home / Jabalpur / ordnance factory strike : आयुध निर्माणियों में निजीकरण का विरोध,पूरे देश में एक महीने तक कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर- see video