scriptजबलपुर में कोरोना के दो पॉजीटिव मिले, कुल आठ हुए मरीज, शहर में दहशत फैली | jabalpur horrible situation from coronavirus,2 more positive case find | Patrika News
जबलपुर

जबलपुर में कोरोना के दो पॉजीटिव मिले, कुल आठ हुए मरीज, शहर में दहशत फैली

जबलपुर में कोरोना के दो पॉजीटिव मिले, कुल आठ हुए मरीज, शहर में दहशत फैली
 

जबलपुरMar 28, 2020 / 11:00 am

Lalit kostha

coronavirus.png

जबलपुर में कोरोना के दो पॉजीटिव मिले, कुल आठ हुए मरीज, शहर में दहशत फैली

जबलपुर। कोरोना संक्रमित सराफा कारोबारी मुकेश अग्रवाल के सम्पर्क में आए दो और लोग पॉजीटिव मिले हैं। ये दोनों सराफा कारोबारी के प्रतिष्ठान में कर्मी हैं। इन्हें 23 मार्च से चरगवां रोड पर स्थित प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के आइसेालेशन वार्ड में भर्ती रखा गया था। संदिग्ध लक्षण मिलने पर शुक्रवार को दोनों के थ्रोट स्वाब के नमूने परीक्षण के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च इन ट्राइबल हेल्थ (एनआइआरटीएच) में भेजे गए थे। जांच में दोनों कोविड-19 पॉजीटिव पाए गए हैं। इसके अलावा तीन अन्य संदिग्धों के नमूने की जांच में संक्रमण नहीं मिला है। इसमें प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में आइसोलेटेड एक संदिग्ध के साथ ही मिलेट्री हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक-एक संदिग्ध शामिल हैं। दोनों संक्रमितों को नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। इधर, पहले से भर्ती छह मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है।

एनआईआरटीएच में जांच : 23 मार्च से चरगवां रोड पर स्थित प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के आइसेालेशन वार्ड में थे भर्ती

 

coronavirus-alert.png

ऐसे बन गई चेन, सराफा कारोबारी के सम्पर्क वाले ही निकले दो और कोरोना पॉजीटिव

शहर में सबसे पहले दुबई लौटने के बाद सराफा कारोबारी सहित उसके परिवार के तीन लोग संक्रमित पाए गए थे। उसके बाद कारोबारी के प्रतिष्ठान का महाराजपुर पटेल नगर निवासी सेल्समेन और फिर अंधेरदेव निवासी एक कर्मी पॉजीटिव मिला था। बताया जा रहा है कि अंधेरदेव निवासी संक्रमित के साथ विक्टोरिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शुक्रवार को पॉजीटिव मिले दोनों सराफा कर्मियों को भी रखा गया था।

 

gwalior high alert in <a  href=
coronavirus new positive case” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2020/03/28/corona_2_5939069-m.jpg”>

कारोबारी के चार कर्मी पीडि़त
दो नए संक्रमित मिलने के बाद शहर में मेडिकल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढकऱ आठ हो गई है। इसमें स्विट्जरलैंड से आए पीएचडी छात्र के अलावा बाकी सभी का सराफा कारोबारी से कनेक्शन है। संक्रमितों में सराफा कारोबारी, उसकी पत्नी-बेटी के अलावा बाकी चार उसके प्रतिष्ठान में काम करने वाले कर्मचारी हैं। शुक्रवार को पॉजीटिव मिले दो कर्मचारियों में एक 40 वर्षीय व्यक्ति दीक्षितपुरा का निवासी है। दूसरा करमेता निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति है।

परिवार के सदस्य भी संदिग्ध
सराफा कारोबारी के दो और कारोबारियों के संक्रमित मिलने के बाद उनके परिजनों को एहतियातन आइसोलेटेड कर दिया गया है। इन पर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है। वहीं, शुक्रवार को पॉजीटिव आए दोनों कर्मी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे। जहां आठ और संदिग्ध भर्ती है।

Home / Jabalpur / जबलपुर में कोरोना के दो पॉजीटिव मिले, कुल आठ हुए मरीज, शहर में दहशत फैली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो