script11 साल में पानी के लिए सबसे ज्यादा तरसी जुलाई, छह साल बाद सबसे ज्यादा गर्म | July is hottest after six years | Patrika News
जबलपुर

11 साल में पानी के लिए सबसे ज्यादा तरसी जुलाई, छह साल बाद सबसे ज्यादा गर्म

जबलपुर में भी मानसूनी बादलों की बेरुखी
 

जबलपुरJul 19, 2021 / 07:22 pm

shyam bihari

weather

weather

 

जबलपुर। इस बार मौसम पूरे देश के साथ जबलपुर में भी अजीब बर्ताव कर रहा है। जब गर्मी पडऩे का वक्त था यानी मई और जून तब गर्मी कम थी। हल्के बादल और पारा ज्यादातर सामान्य से कम था। अब बारिश का समय आया तो मानसूनी बादल लापता हैं। दोपहर में तेज धूप तप रही है। उमस और गर्मी रेकॉर्ड तोड़ रही है। मानसून की बेरुखी ने शहर के मौसम का मिजाज ही बदलकर रख दिया है। बारिश वाले महीने में झमाझम से भींगने का इंतजार कर रहे लोग बैठे-बैठे चिपचिपे पसीने से नहा रहे हैं। स्थानीय बादल भी साथ नहीं दे रहे हैं। शाम को छाने वाले हल्के बादल कुछ देर में ही ओझल हो जाते हैं। बारिश कम होने से आलम ये है कि 11 साल में सबसे सूखा जुलाई बीत रहा है। इस महीने अभी तक सिर्फ 47.1 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। छह साल बाद जुलाई के महीने में अधिकतम तापमान नया रेकॉर्ड बना रहा है। शनिवार को पारा चढऩे के साथ सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर निकल गया है। इससे पहले वर्ष 2014 में जुलाई में सबसे ज्यादा तापमान रेकॉर्ड हुआ था।
पारे की चाल और बारिश का हाल
वर्ष : अधिकतम तापमान : वर्षा (जुलाई) : वर्षा (कुल)
2021 : 37.1 (6 जुलाई) : 47.1 : 203.1
2020 : 34.6 (27 जुलाई) : 167.0 : 209.2
2019 : 36.8 (23 जुलाई) : 368.0 : 336.3
2018 : 36.3 (8 जुलाई) : 380.6 : 243.8
2017 : 36.1 (8 जुलाई) : 401.5 : 291.1
2016 : 35.3 (1 जुलाई) : 627.2 : 609.5
2015 : 36.1 (13 जुलाई) : 368.9 : 352.9
2014 : 38.1 (9 जुलाई) : 340.1 : 296.0
2013 : 33.5 (7 जुलाई) : 497.0 : 722.6
2012 : 39.3 (1 जुलाई) : 626.3 : 548.9
2011 : 33.4 (15 जुलाई) : 594.7 : 497.9
(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस और वर्षा मिमी में)


जुलाई में 4 दिन ही बारिश
1 जुलाई : 11.4 मिमी
8 जुलाई : 14.4 मिमी
9 जुलाई : 13.5 मिमी
10 जुलाई : 7.8 मिमी

बीच में नहीं आ रही द्रोणिका
शहर में इस वर्ष मानसून की आमद समय से पहले हुई। इस कारण मानसून ब्रेक भी जल्दी आ गया। इस कारण अभी मानसूनी बारिश का सूखा है। अमूमन मानसून के अपने समय पर आने से मानसून ब्रेक का समय भी लगभग एक महीने पीछे रहता है। मानसून ब्रेक होने के कारण द्रोणिका की स्थिति भी ऊपर-नीचे है। द्रोणिका जब बीच में रहती है तो शहर और संभाग में अच्छी बारिश होती है। कुछ दिन पहले तक द्रोणिका ऊपर की ओर (राजस्थान-उत्तर प्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी तक) थी। अभी नीचे की ओर (गुजरात-मध्य विदर्भ होते हुए बंगाल की खाड़ी) है।

Home / Jabalpur / 11 साल में पानी के लिए सबसे ज्यादा तरसी जुलाई, छह साल बाद सबसे ज्यादा गर्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो