
kutub minar
जबलपुर. कम ही लोगों को मालूम है कि कटंगा स्थित टीवी टावर सबसे लंबे टीवी टावरों में से एक है। ये टीवी टावर देश के सात सबसे बड़े टावरों में शुमार है। प्रदेश के टीवी टावरों में तो लंबाई के मामले में यह नंबर वन है। इतनी लंबाई का यह टीवी पर्यटकों के आकर्षण का बड़ा केन्द्र बन सकता है। स्मार्ट सिटी व्यू प्वाइंट्स में इस टॉवर को भी शामिल किया जा सकता है। ऐसे में यह टीवी टावर शहर की नई पहचान बन सकता है। गौरतलब है कि मुंबई में सबसे बड़े टीवी टावर देखने रोज सैकड़ों दर्शक पहुंचते हैं।
बन सकता है व्यू-प्वॉइंट
दरअसल देश के दूसरे टीवी टावरों को व्यू प्वाइंट्स के तौर पर प्रचारित किया गया, लेकिन कटंगा टावर को लेकर कभी प्रयास ही नहीं हुए। जानकारों का मानना है कि जिस तरह से स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के प्रमुख स्मारक, एेतिहासिक धरोहरों को पहचान दी जा रही है, क टंगा टीवी टावर को भी इस कड़ी में जोड़ा जाना चाहिए। देश का सातवां ऊं चा कटंगा टावर व्यू-प्वॉइंट बनाए जाने पर और निखर भी सकता है
ये हैं देश के सबसे लंबे टावर
रामेश्वरम टीवी टावर
तमिलनाडू स्थित ये टीवी टावर देश में सबसे ऊंचा है। इसकी ऊं चाई ३२३ मीटर (१०६० फीट) है। ये टावर दुनिया के सबसे ऊं चे टॉवरों में ३२ वें स्थान पर है।
फै जिलका टीवी टॉवर
पंजाब स्थित ये टीवी टॉवर ३०५ मीटर (१००१ फीट) ऊ ंचा है। यह टीवी टावर दुनिया का
४४ वां सबसे ऊं चा व देश का दूसरा सबसे ऊं चा टीवी टावर है।
जैसलमेर टीवी टावर
राजस्थान के जैसलमेर स्थित टीवी टॉवर ३०० मीटर (९८५ फीट) का है। यह टीवी टॉवर देश का तीसरा सबसे ऊं चा टॉवर है।
मुंबई टेलीविजन टावर
मुंबई स्थित ये टीवी टावर ३०० मीटर ( ९८४ फीट) है। यह देश का चौथा सबसे ऊं चा टावर है। इस टावर को देखने भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
समंत्र टीवी टावर
गुजरात के भुज स्थित इस टीवी टावर की ऊं चाई ३०० मीटर (९८० फीट) है। ये देश का पांचवा सबसे ऊं चा टावरहै।
पीतमपुरा टीवी टावर
दिल्ली स्थित इस टीवी टावर की ऊं चाई २३५ मीटर (७७१ फीट) है, जो देश का छटवां सबसे ऊं चा टीवी टॉवर है
कटंगा टीवी टावर
जबलपुर स्थित इस टीवी टावर की ऊं चाई २२५ मीटर (७३८ फीट) है देश का सातवां सबसे
ऊं चा टीवी टावर है। इसके पास आकाशवाणी केंद्र भी है।
Published on:
21 Jan 2018 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
