scriptअचानक रुपया मिलने का योग, नौकरी में मिलेगा प्रमोशन – आज का राशिफल | laxmi ji ko kaise prasan kare Aaj Ka Rashifal In Hindi 2018 | Patrika News
जबलपुर

अचानक रुपया मिलने का योग, नौकरी में मिलेगा प्रमोशन – आज का राशिफल

अचानक रुपया मिलने का योग, नौकरी में मिलेगा प्रमोशन – आज का राशिफल
 

जबलपुरNov 12, 2018 / 08:56 am

Lalit kostha

Diwali 2018 aquarius zodiac sign

Diwali 2018 aquarius zodiac sign

मेष- जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें। रुके कार्यों में अचानक गति आ सकती है। सुख साधनों पर बड़ा खर्च आज संभव है। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बना सकते हैं। पुराना लेन देन होगा।
वृषभ- व्यवसाय में नई योजना लागू हो सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ बिगड़ सकता है। लक्ष्य के लिए मेहनत करनी होगी। बहनों से संबध में कड़वाहट आ सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
मिथुन- मन की अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे। क्रोध पर अंकुश रखें। संबंधों के कारण रुके कार्य को गति मिलेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

कर्क- आकस्मिक धन लाभ होगा। बड़े निवेश की संभावना है, जो लाभदायक रहेगा। व्यापार को ऊंचाई मिलेगी। विरोधी सक्रिय होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। संतान सुख संभव।
सिंह- नौकरीपेशा लोगों के लिए समय शुभ है। पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांत संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे। पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।
कन्या- अटके काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं। ध्यान देकर कार्य करें। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।

तुला- मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे। अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव है। विरोधी नुकसान पंहुचा सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक- क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी लाभकारी अवसर की तलाश में हैं। व्यापरिक नए सौदे लाभ देंगे। नए मित्र बनेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह प्रस्ताव सफल होंगे।
धनु- स्वास्थ में सुधार होगा। पारिवारिक झगड़े बैठकर हल होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा। अधिकारियों से संबंधों में नजदीकियां आएंगी।

मकर- सेना प्रशासन से जुड़े लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। पेट रोग से पीडि़त रहेंगे। आर्थिक लाभ। भवन परिवर्तन संभव है।
कुम्भ- अपने संपर्क का आज लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।
मीन- यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। परीक्षार्थी सफल होंगे। अपने व्यवहार से अधीनस्थों का दिल जीत लेंगे। घरेलू विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। न्याय पक्ष अनुकूल रहेगा।

Home / Jabalpur / अचानक रुपया मिलने का योग, नौकरी में मिलेगा प्रमोशन – आज का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो