scriptये आम ‘आम’ नहीं बेहद खास है, 2.5 लाख रुपए प्रति किलो हैं दाम | Mangoes worth Rs 2.5 lakh per kg being grown in Jabalpur | Patrika News

ये आम ‘आम’ नहीं बेहद खास है, 2.5 लाख रुपए प्रति किलो हैं दाम

locationजबलपुरPublished: Jul 01, 2022 08:47:16 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

खतरनाक कुत्ते और सुरक्षा गार्ड करते हैं आम के बगीचे की रखवाली…

hapus_aam.jpg

,,,,

जबलपुर. आम का सीजन चल रहा है और हर कोई आम के मजे उठा रहा है । लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आम की एक किस्म ढाई लाख रुपए किलो बिक रही है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक आम प्रेमी ऐसा आम उगा रहा है जिसकी जापान में कीमत 2.5 लाख रुपये प्रति किलो है। जबलपुर के चरगवां मार्ग स्थित बगीचे में लगे इन ललचाने वाले आमों को बचाने के लिए चौबीसों घंटे पौधों के आसपास खतरनाक कुत्ते और सुरक्षा गार्ड पहरा देते हैं और सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है।

 

2.5 लाख रुपए तक बिकता है आम
बगीचे के मालिक संकल्प सिंह ने बताया कि उनके पास साढ़े 12 एकड़ में फैले दो बाग हैं, जिनमें आम उगाए जा रहे हैं। इन दोनों बागों में उन्होंने अलग-अलग तरह के आम के पेड़ लगाए हैं दोनों बगीचों में ‘हापस’ आम से लेकर जापान के ‘ताइयो नो तमागो’ तक की किस्में हैं। इसकी खासियत यह है कि यह आम जापान में 2.5 लाख रुपये प्रति किलो तक बिकता है। संकल्प सिंह ने 2013 में बागवानी की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने आम की खेती पर ध्यान केंद्रित किया, वर्तमान में उनके बागों में 24 से अधिक किस्मों के पेड़ हैं।

यह भी पढ़ें

5 साल के बेटे ने मां को दिलाया इंसाफ, पिता-बुआ और ताई को हुई उम्रकैद, जानिए पूरा मामला

mngo01.png

डॉग और सुरक्षा गार्ड करते हैं आम की सुरक्षा
संकल्प सिंह ने बताया कि उन्हें यात्रा के दौरान जापान की ‘ताइयो नो तमागो’ किस्म का एक पेड़ मिला था। “ताइयो नो तमागो’ आम की किस्म दिखने में भी आकर्षक है। मैंने बाबा महाकाल को पहला फल अर्पित किया। इस आम का वजन औसतन 900 ग्राम होता है। यही कारण है कि इस आम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मेरे बगीचे में आते हैं। उन्होंने बताया कि रात के समय चोरों से इस आम को बचाना मेरे लिए मुश्किल काम था। इसलिए मैंने रात में 12 कुत्तों को पहरा देने के लिए रखा था। लेकिन अब मैंने दिन में सुरक्षा गार्ड रखे हैं, इसके बावजूद आम चोरी होने का डर बना रहता है।

यह भी पढ़ें

बर्फ गोले का ठेला लगाने वाले के प्यार में ‘पागल’ हुई महिला, दो बच्चों को छोड़कर हुई फरार

the_weather_hit_blossom_in_mango_trees.png

देश में 50 हजार रुपए प्रति किलो तक दाम
संकल्प सिंह ने बताया कि जापान में ‘ताइयो नो टैमागो’ की कीमत 2.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है, लेकिन भारत में इसे अब तक यह कीमत नहीं मिली है। यह आम महंगा है और केवल आर्थिक रूप से सक्षम लोग ही इसे खरीद सकते हैं और देश में ये 50,000 रुपये किलो तक बिक चुका है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो