25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बर्फ गोले का ठेला लगाने वाले के प्यार में ‘पागल’ हुई महिला, दो बच्चों को छोड़कर हुई फरार

पति से पहले ही हो चुका है तलाक...सोशल मीडिया पर बोली पति के पास छोड़ दो बच्चे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 1 Jul 2022, 5:58 PM IST

love.jpg

उज्जैन. दो बच्चों की मां बर्फ का ठेला लगाने वाले के प्यार में इस कदर पागल हुई कि अपने दोनों मासूम बच्चों को घर पर अकेला छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। महिला का पहले ही अपने पति से तलाक हो चुका है और अब उसके भागने के बाद पड़ोसी उसके दोनों बच्चों का ख्याल रख रहे हैं। आपको ये जानकर और भी हैरानी होगी कि बच्चों को छोड़कर भागने के बाद भी मां सोशल मीडिया पर एक्टिव है ऐसे में जब पड़ोसियों ने उससे बच्चों को लेकर पूछा तो उसने साफ लफ्जों में जवाब दिया कि बच्चों को पिता के पास छोड़ दो और फिर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया।

4 महीनों से प्रेमी के साथ ही रह रही थी
जानकारी के मुताबिक उज्जैन के देसाई नगर इलाके में राशि (बदला हुआ नाम) अपने दो बच्चों के साथ प्रेमी अभिषेक मौर्य के साथ बीते 4 महीनों से रह रही थी। प्रेमी अभिषेक बर्फ गोले का ठेला लगाता था और सोशल मीडिया के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी जो प्यार में बदल गई। बताया गया है कि राशि की शादी एक रेलवे में नौकरी करने वाले युवक से हुई थी लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया है। 26 जून से राशि अपने प्रेमी के साथ फरार है और दोनों बच्चे घर पर अकेले हैं जिनका ख्याल पड़ोसी रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 5 साल के बेटे ने मां को दिलाया इंसाफ, पिता-बुआ और ताई को हुई उम्रकैद, जानिए पूरा मामला


बच्चों से कह कर गई थी अस्पताल जा रही है
बताया गया है कि राशि (बदला हुआ नाम) 26 जून को बीमार होने की बात कहकर बच्चों से कहकर गई थी कि वो अस्पताल जा रही है और बड़े पापा आएंगे तो उनके साथ घर चले जाना। लेकिन इसके बाद न राशि लौटी और न ही अभिषेक। देर शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो दोनों बच्चे रोते बिलखते मोहल्ले में भटक रहे थे जिन्हें पड़ोसियों ने संभाला और पुलिस को सूचना दी। दोनों बच्चों में एक 5 साल का बेटा है जबकि दूसरी 2 साल की बेटी।

यह भी पढ़ें- लड़की ने किया लड़की से रेप, अश्लील वीडियो भी बनाए, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान