
ग्वालियर. ग्वालियर की एक लड़की ने ऐसी घिनौनी हरकत के अंजाम दिया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। लड़की ने पहले तो एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की और फिर फिल्मों में हिरोइन बनाने के सपने दिखाकर उसे घर से भगा लाई। फिर खुद ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और होमो सेक्स करते हुए रेप का वीडियो भी बना लिया। बाद में आरोपी लड़की ने नाबालिग को अपने कई दोस्तों के पास भी भेजा।
लड़की ने लड़की से रेप कर बनाई डर्टी पिक्चर
जानकारी के मुताबिक 10वीं पास पीड़ित नाबालिग उत्तरप्रदेश के पिपराइच में अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई करती थी। आरोपियों के चंगुल से छूटकर किसी तरह घर पहुंची नाबालिग ने पिपराइच में ही पुलिस में अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले यू-ट्यूब और फेसबुक चैटिंग के जरिए पीड़िता की दोस्ती एक मुन्नू नाम की लड़की से हुई थी जो हमेशा एडल्ट फिल्मों के बारे में उससे बात करती थी। बाद में ग्वालियर की रहने वाली माधुरी राजावत नाम की युवती से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई। माधुरी ने उसे हिरोइन बनाने का सपना दिखाया और 18 जून की रात दो बजे गोरखपुर से नाबालिग को अपने साथ ग्वालियर ले आई। जहां 10 दिनों तक बंधक बनाकर पहले तो माधुरी ने उसके साथ होमो सेक्स करते हुए अश्लील वीडियो बनाए और फिर अपने कई दोस्तों के पास भी उसे भेजा। एक दिन मौका पाकर उसने अपनी मौसी को फोन किया और पूरी आपबीती बताई जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
पुलिस ने आरोपी युवती को किया गिरफ्तार
नाबालिग को बंधक बनाने और रेप किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पीड़िता की नानी के दोनों नंबरों को सर्विलांस पर लगाया। इसी दौरान जब नाबालिग का फोन आया तो पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली और ग्वालियर से उसे आरोपियों के चंगुल से रिहा कराते हुए आरोपी युवती माधुरी को भी पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक माधुरी का एक बड़ा गैंग है जो हीरोइन बनाने के नाम पर युवतियों को फंसाता है और फिर उनकी अश्लील फिल्म बनाता है। बाद में ये गैंग पीड़ित युवतियों से भी पैसे ऐंठती थी। ये भी पता चला है कि आरोपी युवती माधुरी इससे पहले ग्वालियर के एक टीआई पर केबिन में छेड़खानी करने के आरोप भी लगा पाती है।
Published on:
1 Jul 2022, 3:53 PM IST
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.