26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रुठकर घर छोड़कर गया पति, पत्नी ढूंढने निकली तो लुट गई आबरू

खाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद...आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 30 Jun 2022, 7:51 PM IST

gwl.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में एक 20 वर्षीय नवविवाहिता के साथ रेप का मामला सामने आया है। महिला और पति के बीच विवाद हो गया था जिसके बाद पति रूठकर घर से चला गया था। बाद में जब पत्नी उसे ढूंढने निकली तो दरिंदे ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद जब महिला को उसका पति मिला तो उसने पति को पूरी घटना बताई जिसके बाद दोनों पुलिस थाने पहुंचे और रेप की शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

खाने को लेकर हुआ था दोनों में विवाद
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय निकिता (बदला हुआ नाम) ने बताया कि 11 मई को उसका पति के साथ खाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद पति नाराज होकर घर से रूठकर चला गया और शाम तक वापस नहीं लौटा। पति के वापस न लौटने पर निकिता करीब सात बजे पति को ढूंढने के लिए निकली और इसी दौरान उसे पता चला कि पति को कुछ लोगों ने रेलवे स्टेशन के पास देखा था। वो रेलवे स्टेशन पहुंची लेकिन वहां पर पति नहीं मिला। पति के मिलने पर निकिता स्टेशन पर ही बैठकर रोने लगी।

यह भी पढ़ें- शादीशुदा महिला को हाईकोर्ट ने नहीं दी लिव इन में रहने की इजाजत, जानिए पूरा मामला


मददगार बनकर बनाया हवस का शिकार
निकिता (बदला हुआ नाम) ने बताया कि जब वो रेलवे स्टेशन पर बैठकर रो रही थी तभी एक युवक उसके पास आया जिसने अपना नाम राजेन्द्र रावत निवासी सबलगढ़ बताया। युवक ने उसे समझाया और घर लौटने के लिए कहा। इसके बाद युवक उसे घर छोड़ने का कहकर उसे छोटी रेलवे लाइन के पास ले गया और वहां छेड़छाड़ करने लगा जब उसने विरोध किया तो युवक ने जान से मारने की धमकी दी और रेप किया। किसी तरह निकिता आरोपी के चंगुल से छूटकर भागी इसी दौरान उसे अपना पति नजर आया। जिसे निकिता ने पूरी घटना बताई और फिर दोनों पुलिस थाने पहुंचे और रेप की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें- बोर में गिरे बच्चे के पिता व दादा पर मामला दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन का खर्च वसूलेगी सरकार