scriptPanchang : आज बन रहा विशेष योग, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं, जानें शुभ मुहुर्त, चौघडिय़ा | manokamna puri karne ke totke today's panchang shubh muhurat | Patrika News
जबलपुर

Panchang : आज बन रहा विशेष योग, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं, जानें शुभ मुहुर्त, चौघडिय़ा

Panchang : आज बन रहा विशेष योग, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं, जानें शुभ मुहुर्त, चौघडिय़ा

जबलपुरAug 06, 2019 / 01:13 am

abhishek dixit

panchang

panchang

शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी्, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: जिल्हेज तारीख 4, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : वर्षा, मास : श्रावण, पक्ष : शुक्ल।
तिथि- सायं 6.5 तक नंदा तिथि षष्ठी उपरंात भद्रा तिथि सप्तमी रहेगी। नंदा तिथि सभी प्रकार के मंागलिक कार्य हेतु उपयुक्त मानी जाती है। नंदा तिथि षष्ठी में नामकरण, अन्नप्रासन, कर्जनिपटारा, क्रय विक्रय, सेवारंभ जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं वहीं भद्रा तिथि में विपणि व्यापार, नववस्त्रधारण जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं।
योग- रात्रि 2.32 तक साध्य उपरंात शुभ योग रहेगा। दोनों ही योग शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं।
विशिष्ट योग- आज के दिन पत्र लेखन, मित्र मिलन, यात्रा, कर्जनिपटारा, औषधि सेवन जैसे कार्य शुभ रहेंगे।

hindi </figure> Panchang , <a  href=hindi panchang to english, todays panchang , lucknow panchang ,Panchang, Daily Panchang , Hindu Panchang ,” src=””>

करण- सूर्योदय काल से कौलव उपरंात तैतिल तदनंतर गर करण का प्रवेश होगा करण सामान्य है।
नक्षत्र- मृदुसंज्ञक तिर्यडमुख नक्षत्र चित्रा रात्रि 4.6 तक उपरंात स्वाति नक्षत्र रहेगा। चित्रा नक्षत्र में सभी प्रकार के कूटनीति कार्य शुभ माने जाते हैं। इस नक्षत्र में शस्त्र निर्माण, कूटनीतिक वार्ता, अग्निविषयक कार्य, पत्र लेखन, मित्र मिलन, कर्जनिपटारा जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं।
शुभ मुहूर्त- औषधि सेवन, कर्जनिपटारा, तीर्थदर्शन, मित्र मिलन, पत्र लेखन, सेवारंभ, शस्त्र निर्माण, शस्त्र साधना तथा कूटनीति जैसे कार्य हेतु आज का दिन शुभ रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए- आज प्रात: 9.00 से 10.30 चर दोपहर 10.30 से 1.30 लाभ, अमृत रात्रि 7.30 से 9.00 लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।

hindi panchang, </figure> hindi panchang to english ,todays panchang,lucknow panchang,Panchang,Daily Panchang,Hindu Panchang,” src=””><p class=व्रतोत्सव- आज : आज कल्कि यात्रा, भौमव्रत, मंगलागौरी व्रतोत्सव पर्व रहेगा। श्री हनुमत आराधना कल्याणकारी रहेगी।
चन्द्रमा- शाम 4.49 तक कन्या राशि में उपरंात शुक्र प्रधान राशि तुला राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन- सूर्य के कर्क राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का पुष्य नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल- आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास दक्षिण दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है। राहुकाल: दोपहर 3.00.00 बजे से 4.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे- आज जन्मे बालकों का नामाक्षर पे,पो, पा री अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। चित्रा नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि कन्या होगी, राशि स्वामी बुध तथा रजतपाद पाया में जन्म माना जाएगा। कन्या राशि के जातक प्राय: तेजस्वी, निपुण, गीत संगीत में रुचि रखने वाले, परिवार के हितैषी, समरसता में विश्वास रखने वाले, धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत तथा अत्यंत स्वाभिमानी प्रवृत्ति के होते हैं।

Home / Jabalpur / Panchang : आज बन रहा विशेष योग, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं, जानें शुभ मुहुर्त, चौघडिय़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो