scriptमानसून: योगिनी एकादशी को दस्तक दे सकता है मानसून, मघा में जमकर बरसेंगे बादल | monsoon 2020: rainfall prediction with grah nakshatra astrology june | Patrika News
जबलपुर

मानसून: योगिनी एकादशी को दस्तक दे सकता है मानसून, मघा में जमकर बरसेंगे बादल

मानसून: योगिनी एकादशी को दस्तक दे सकता है मानसून, मघा में जमकर बरसेंगे बादल

जबलपुरJun 11, 2020 / 03:04 pm

Lalit kostha

monsoon_1.jpg

monsoon 2020

जबलपुर। तपन और उमस के बाद अब लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग भी अगले एक सप्ताह में मानसून की प्रदेश में सक्रियता की बात कह रहा है। वहीं ज्योतिष गणनाओं में भी इस बार मानसून समय पर आने और उत्तम बारिश के योग की संभावना व्यक्त कर रहे हैं।

श्रीराम मंदिर के निर्विघ्न निर्माण के लिए रामेश्वरम महादेव से की प्रार्थना- देखें लाइव वीडियो

ज्योतिषाचार्य सचिनदेव महाराज के अनुसार मानसून की दस्तक 17 जून को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष योगिनी एकादशी दिन गुरुवार से होगी इसी दिन बुध वक्री होंगे। तीन दिन बाद 20 जून को मंगल भी मीन राशि में प्रवेश करेंगे। चूंकि मानसून आने के दो दिन पहले 15 जून को सूर्य भी मिथुन राशि पर आ जाएंगे। तब यह योग अच्छी बारिश के लिए श्रेष्ठ रहेगा। पूर्ण मानसून मघा नक्षत्र में 26 जून से आ सकता है। इसी दिन शुक्र ग्रह भी वक्री से मार्गी हो जाएंगे। ज्योतिष गणनाओं में ग्रहों की ऐसी स्थिति बेहतर मानसून संभावनाओं को प्रबल बना रहे हैं।

#live स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जबलपुर में लामबंद हुए लोग- see video

ग्रहण का नहीं होगा प्रभाव

ज्योतिषाचार्य सचिनदेव के अनुसार एक माह में तीन ग्रहण का होना अनिश्चितताओं के द्योतक हैं। लेकिन मानसून पर इनका प्रभाव नहीं के बराबर होगा। मप्र में इस साल बारिश के उत्तम योग बन रहे हैं। ग्रहों एवं ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस बार मानसून अपने रिकॉर्ड तोड़ सकता है। नदियां अपने उफान पर एक बार फिर आएंगी।

Home / Jabalpur / मानसून: योगिनी एकादशी को दस्तक दे सकता है मानसून, मघा में जमकर बरसेंगे बादल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो