scriptअब गलन वाली सर्दी: सर्द हवा से कांपा शहर, गिरा तापमान | mp cold winter alert: city shivering with the cold wind | Patrika News
जबलपुर

अब गलन वाली सर्दी: सर्द हवा से कांपा शहर, गिरा तापमान

अब गलन वाली सर्दी: सर्द हवा से कांपा शहर, गिरा तापमान

जबलपुरJan 28, 2022 / 04:49 pm

Lalit kostha

Weather News : राजस्थान में इस कारण हुआ सर्दी का पलटवार

Weather News : राजस्थान में इस कारण हुआ सर्दी का पलटवार

जबलपुर। बर्फबारी वाले पहाड़ी राज्यों से होकर आ रही सर्द हवा ने मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ा दी है। सुबह के तापमान में 5 दिन से गिरावट हो रही है। शुक्रवार की सुबह से ही धूप भले ही तेज हो रही है लेकिन हवा में ठंडक होने से ठंड लगातार लोगों को परेशान कर रही है। शाम होते ही ठंड जोर पकड़ लेती है, शीत लहर से शहर कांप रहा है।गुरुवार को पारा सामान्य से 5 डिग्री नीचे चला गया। उत्तर से आ रही हवा से गलन वाली ठंड महसूस हुई।

READ MORE- जबलपुर की ये लडक़ी पहले खुद आत्मनिर्भर बनीं, अब दूसरों के लिए तैयार किया प्लेटफॉर्म

लगातार दूसरा शीतल दिन रहा। सुबह तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाने से दिन और रात के तापमान के बीच अंतर बढ़ गया। सुबह के समय हल्का कोहरा रहा। आकाश साफ रहने और दिन ढलने के साथ उत्तरी हवा का असर बढ़ता गया। सर्द हवा के आगे धूप भी मध्यम पड़ गई। 4 दिन से अधिकतम तापमान स्थिर, न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को उत्तरी हवा 3 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत गति से चली। सुबह के समय आद्र्रता 84 प्रतिशत और शाम के समय 36 प्रतिशत रही। शुक्रवार को मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहने का अनुमान है। तापमान सामान्य से नीचे बने रहने की संभावना है। शहर में शीत लहर चलने के साथ संभाग में कहीं-कहीं पर तीव्र शीत लहर का अनुमान है।

Home / Jabalpur / अब गलन वाली सर्दी: सर्द हवा से कांपा शहर, गिरा तापमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो