scriptMP election news: इस मैदान से संबोधित करेंगे पीएम मोदी, छावनी बना पूरा इलाका | MP election news, PM modi chunavi sabha latest news in Jabalpur | Patrika News
जबलपुर

MP election news: इस मैदान से संबोधित करेंगे पीएम मोदी, छावनी बना पूरा इलाका

सदर के गैरिसन ग्राउंड में होगी सभा

जबलपुरNov 24, 2018 / 09:38 pm

Premshankar Tiwari

Pm modi rally in nagaur

PM Narendra Modi in nagaur

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को शाम 6 बजे गैरीसन मैदान सदर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सभा में शामिल होने के लिए पूरे संभाग से भाजपा के कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। सभा के लिए मैदान में विशाल पंडाल बनाया गया है। आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आयोजन स्थल व आसपास का क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। सभा में पहुंचने से लेकर बैठक व्यवस्था तक सेक्टरवाइज की गई है।

हल्दी-चावल से निमंत्रण
विधानसभा चुनाव के मतदान को अब चंद दिन ही शेष हैं। ऐसे में पीएम मोदी की सभा को अहम माना जा रहा है। वे भाजपा के सभी प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करेंगे और जनता से भी प्रत्याशियों को बहुमत से जिताने की अपील करेंगे। पार्टी संगठन ने आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर हल्दी चावल देकर लोगों को सभा के लिए आमंत्रित किया गया है।

सभी के लिए अपील
भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि पीएम मोदी जबलपुर की सभी 8 विधानसभाओं, नरसिंहपुर, गोटेगांव, शाहपुरा, बहोरीबंद, मुड़वारा, बड़वारा, विजयराघवगढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा को पार्टी के प्रत्याशी शरद जैन, अंचल सोनकर, अशोक रोहाणी, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, अजय विश्नोई, सुशील तिवारी इंदु, प्रतिभा सिंह, नंदिनी मरावी, कैलाश जाटव, मोती कश्यप, संजय पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, ओमप्रकाश धुर्वे संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश ंिसह भी संबोधित करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
आमसभा की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने शनिवार को सभास्थल का निरीक्षण किया व पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया, नितिन भाटिया व अन्य पदाधिकारी साथ में थे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया ने सभा में शामिल होने सभी से शाम 4 बजे तक कार्यक्रम में पहुंचने कहा है।

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
एसपीजी सुरक्षा व जेड प्लस सुरक्षा श्रेणी प्राप्त पीएमी मोदी की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन व पुलिस ने यातायात व्यवस्था में भी कुछ बदलाव किए हैं। पीएम के आगमन और प्रस्थान तक मार्ग पर पडने वाले तिराहे, चौराहों को जोडने वाली सडकों से आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो