scriptकब्र से उखाड़ी लाश, कई टुकड़ों में मिली, मच गया हड़कंप | murder cases in jabalpur | Patrika News
जबलपुर

कब्र से उखाड़ी लाश, कई टुकड़ों में मिली, मच गया हड़कंप

ई टुकड़ों में दफनाया गया शव, हत्यारों ने की लाश से बर्बरता
 

जबलपुरFeb 10, 2018 / 09:16 am

Lalit kostha

murder news

murder news

जबलपुर। तीन दिन पहले जिसे अज्ञात समझकर पुलिस ने दफन कर दिया था, उसकी कब्र खोदी गई। जैसे ही लाश के टुकड़े मिलना शुरू हुए वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। चीख पुकार के बाद माहौल गमगीन हो गया। देखते ही देखते कई टुकड़ों में लाश को बाहर निकालकर एकत्रित किया गया। दरअसल, मदनमहल स्टेशन के आउटर में टे्रन से कटकर टुकड़ों में तब्दील जिस लाश को जीआरपी ने अज्ञात में दर्ज कर दफना दिया था, उसे तीसरे दिन कब्र खोदकर निकाला गया। शुक्रवार दोपहर तिलवाराघाट में जिला प्रशासन की अनुमति के बाद तहसीलदार स्वाति जयसूर्या की मौजूदगी में कब्र खोदी गई। जीआरपी ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।

बड़ी खबर : महाशिवरात्रि से पहले इस शिवमंदिर में हुआ रहस्मय चमत्कार, फूटा भक्तों का सैलाब, देखें वीडियो

जीआरपी को ६ फरवरी की रात १० बजे रेलवे टै्रक पर टे्रन से कटी लाश मिलने की सूचना मिली थी। शव की क्षत-विक्षत स्थिति के चलते तिलवाराघाट में दफना दिया गया। ६ फरवरी की रात ८ बजे से लापता भीमनगर, ग्वारीघाट निवासी राजू उर्फ राजाराम सेन (२५) के परिजनों को जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जीआरपी थाना पहुंचकर आशंका जाहिर की। इसके बाद दफन की गई लाश निकालने का निर्णय लिया गया। ७ फरवरी को राजू के लापता होने की रिपोर्ट ग्वारीघाट थाने में की थी।

READ MORE ये हैं सिद्ध शिव मंत्र , जाप करते ही प्रसन्न हो जाएंगे महादेव

मृतक के परिजनों ने राजू की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। उनका कहना था, वह घर से थोड़ी देर में लौटकर आने की बात कहकर निकला था। उसके पास ४०-५० हजार रुपए भी थे। दो सोने की अंगूठियां भी पहने था। मौके से पैसे व अंगूठी भी नहीं मिली है।

नहीं मिला एक हाथ
मदनमहल जीआरपी प्रभारी यदुवंश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि तहसीलदार की मौजूदगी में दोपहर डेढ़ बजे मृतक की लाश को निकलवाया गया। रेलवे टै्रक पर मृतक का एक हाथ नहीं मिला था।

Home / Jabalpur / कब्र से उखाड़ी लाश, कई टुकड़ों में मिली, मच गया हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो