scriptइस सप्ताह बरसेंगी खुशियां ही खुशियां, नौकरीपेशा लोगों के लिए बन रहे पदवृद्धि के संयोग – साप्ताहिक राशिफल | naukri me promotion ke upay see weekly rashifal 12 to 18 may horoscope | Patrika News
जबलपुर

इस सप्ताह बरसेंगी खुशियां ही खुशियां, नौकरीपेशा लोगों के लिए बन रहे पदवृद्धि के संयोग – साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह बरसेंगी खुशियां ही खुशियां, महिला तथा छात्रवर्ग के लिए बन रहे विशेष संयोग

जबलपुरMay 11, 2019 / 07:21 pm

abhishek dixit

rashifal

horoscope,horoscope in hindi,Rashifal,rashifal in hindi,Aaj Ka Rashifal In Hindi,Rashifal 2019,

मेष – अश्लेषा नक्षत्र आरंभ में सप्ताह सम्पत्ति की वृद्धि करवाएगा। वाहन के लिए धन की आवश्यकता होगी। व्यापारियों के लिए चलित व्यापार बाहरी क्षेत्रों से लाभ देगा। नौकरी में पद व कार्यशैली का प्रभाव दिखेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को टैक्निकल सेक्टर में विदेशिक अवसर।
वृषभ – खुशी के साथ सप्ताह की शुरुआत होगी। व्यावसायिक भागीदारी की योजना बनेगी। बाहरी यात्रा संभव है। व्यापारियों को रत्न व्यावसाय बाजार लाभ देगा। नौकरी में कार्य के तरीके में आकर्षक बदलाव आएगा। महिला व छात्रवर्ग को नेट वेब सीरीज का क्रिएशन क्षेत्र में अवसर।
मिथुन – प्रतीक्षित कार्य होने से भार उतरेगा। नए कार्य का श्रीगणेश संभव है। आर्थिक दृष्टिकोण से सप्ताह मध्यम रहेगा। व्यापारियों को बोली के सौदे आकस्मिक लाभ देंगे। नौकरीपेशा में प्रबंधन तथा निर्देशन में मल्टीनेशनल अवसर की प्राप्ति। महिला तथा छात्रवर्ग को बाहरी स्त्रोत से एकेडमिक लेवल के अवसर।
कर्क – राशि पर चन्द्रमा का गोचर कार्य को निश्चित रखेगा। यात्रा कर सकते हंै। निवेश का लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए जूट कपास आदि से संबंधित क्षेत्र में लाभ। नौकरीपेशा में पदवृद्धि तथा स्थान में परिवर्तन के योग। महिला तथा छात्रवर्ग को शैक्षणिक क्षेत्र में बाहरी अवसर।
सिंह – बारहवां चन्द्रमा परेशानी खड़ी करेगा। चिंता बढ़ेगी। दो दिन बाद समाधान होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापारियों को चिकित्सकीय उपकरणों का लाभ मिलेगा। नौकरी में रुकी हुई पदोन्नति मिल सकती है। महिला व छात्रवर्ग को व्यवसाय प्रबंधन तथा अन्य सेवाओं में विदेशिक अवसर।
कन्या – व्यावसायिक गतिविधियों का चिंतन होगा। नए विकल्प की तलाश होगी। निवेश की योजना बन सकती है। लाभ के लिए समय अच्छा है। व्यापारियों के लिए संबंधित कार्य लाभ पहुंचाएगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी का लाभ लेंगे। महिला व छात्रवर्ग को कॉस्मेटिक/स्टेशनरी क्षेत्र में अवसर।
तुला – राजकीय सम्मान की प्राप्ति व पैतृक सम्पत्ति का विवाद पक्ष में हल होने का योग है। नया कार्य शुरू होगा। व्यापारियों को कार्बन, कच्चा नेफ्था व अन्य रसायन क्षेत्र में लाभ। नौकरी में उच्च पद प्राप्ति के साथ परिवर्तन। महिला व छात्रवर्ग को इंटिरियर डेकोरेशन से संबंधित क्षेत्र में अवसर।
वृश्चिक – संतान पक्ष से लाभ मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा व आर्थिक पक्ष में सुधार आएगा। व्यापारियों को कृषि उपकरणों का बाजार लाभ देगा। नौकरी में उच्च पद व आर्थिक पक्ष बढ़ेगा। महिला व छात्रवर्ग को राज्य स्तरीय सेवाओं का अवसर।
धनु – प्रथम दो दिन तनाव कारक हो सकते हैं। शांति व व्यवहार का समायोजन करें। बुधवार से स्थिति में सुधारेगी। तब तक जरूरी निर्णय टालें। व्यापारियों को गुरु, शुक्रवार लाभ देनेवाले होंगे। नौकरी में विशेष पद मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को फिजियोथैरेपी से संबंधित क्षेत्र में अवसर।
मकर – समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आर्थिक समाधान से आत्मविश्वास बढ़ेगा। लाभ के लिए आगे बढ़ें। व्यापारियों को लौह से संबंधित बाजार लाभ देगा। नौकरी में परिश्रम व योग्यता सार्थक सिद्ध होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को इंजीनियरिंग से जुड़े क्षेत्रों में विभिन्न अवसर।
कुंभ – वैचारिक मतभेद होंगे। परिस्थितियां आंशिक तौर पर परेशान करेगी। बुधवार से समस्या का समाधान व आर्थिक लाभ होगा। व्यापारियों को शुक्र, शनि, रवि निवेश के लिए लाभकारी रहेंगे। नौकरी में सफलता। महिला व छात्रवर्ग को एलोपैथिक चिकित्सा में अवसर।
मीन – मित्रों के सहयोग से नए कार्य की शुरुआत होगी। मैत्री से सुलझेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य होंगे। व्यापारियों के लिए मंडी से संबंधित धान के सौदे अच्छा लाभ देंगे। नौकरीपेशा में इच्छित पद मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को एकेडमिक/गैर एकेडमिक क्षेत्र में स्थानीय अवसर।

Home / Jabalpur / इस सप्ताह बरसेंगी खुशियां ही खुशियां, नौकरीपेशा लोगों के लिए बन रहे पदवृद्धि के संयोग – साप्ताहिक राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो