scriptmonsoon latest update: मानसूनी बादलों की विदाई शुरू, सूरज ने आकर दी खुशखबरी | october 2019 weather prediction, monsoon say good goodbye, monsoon | Patrika News
जबलपुर

monsoon latest update: मानसूनी बादलों की विदाई शुरू, सूरज ने आकर दी खुशखबरी

सुबह से आसमान साफ, दिन भर खिल रही धूप, सामान्य के करीब पहुंचा तापमान
 

जबलपुरOct 04, 2019 / 12:22 pm

Lalit kostha

monsoon.jpg

सुबह से आसमान साफ, दिन भर खिल रही धूप, सामान्य के करीब पहुंचा तापमान

जबलपुर/ पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवा का घेरा कमजोर पड़ते ही शुक्रवार को आसमान साफ हो गया है। धूप खिलने से तापमान में उछाल आया है। गर्मी तो लग रही है, लेकिन ठंडी हवाएं राहत भी दे रही हैं। बुधवार को पूरे दिन छाए रहे काले बादल गुरुवार सुबह होते ही छंट गए। दिन भर की धूप खिली रही। सुबह 11 बजे के करीब कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। पानी इतना कम बरसा कि मौसम विज्ञान केंद्र में भी रेकॉर्ड नहीं हुआ। दोपहर के समय सीधे पड़ रही सूरज की किरणें राहगीरों को चुभीं। धूप का प्रभाव तापमान पर भी पड़ा। काले घने बादल हटने के साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया। दोपहर बाद हल्की उमस और चिपचिपाहट का अहसास हुआ।


अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उमस बढऩे के साथ ही गुरुवार को पारा करीब चार डिग्री चढ़ गया। अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। ये सामान्य से सिर्फ एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज हुआ। उड्डार-पश्चिमी हवा चार किमी प्रतिघंटा की गति से चली। बुधवार को शाम 5.30 से गुरुवार शाम 5.30 बजे के बीच 0.6 मिमी वर्षा रेकॉर्ड हुई। शीतकाल में कुल बारिश 017.2 हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक आरके दड्डाा के अनुसार शुक्रवार को स्भाग के कुछ स्थानों पर वर्षा होने की स्भावना है।

 


तीन गेट खुले हैं आधा मीटर
यह है स्थिति
-422.65 मीटर मौजूदा जल स्तर
-422.76 मीटर जलभराव स्तर
-15327 क्यूसेक पानी की निकासी
-3 गेट खुले हैं आधा मीटर

कैचमेंट क्षेत्र में बारिश कम होने के साथ ही बरगी डैम में पानी की आवक घटने लगी है। इसके कारण डैम के तीन गेट छोडकऱ बाकी गेट बंद कर दिए गए हैं। तीन गेट आधा मीटर तक खुले हैं। उनसे पंद्रह हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। डैम से पानी की निकासी कम होने के कारण नर्मदा के प्रमुख तट ग्वारीघाट, तिलवाराघाट, लम्हेटाघाट व भेड़ाघाट में जल स्तर घटने लगा है।

Home / Jabalpur / monsoon latest update: मानसूनी बादलों की विदाई शुरू, सूरज ने आकर दी खुशखबरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो