scriptमप्र में तेल की जमाखोरी: गोदामों पर छापा, 2 करोड़ 61 लाख का तेल जब्त | Oil hoarding in MP: raid, edible oil worth Rs 2 crore 61 lakh seized | Patrika News
जबलपुर

मप्र में तेल की जमाखोरी: गोदामों पर छापा, 2 करोड़ 61 लाख का तेल जब्त

मप्र में तेल की जमाखोरी: गोदामों पर छापा, 2 करोड़ 61 लाख का तेल जब्त

जबलपुरMay 06, 2022 / 10:32 am

Lalit kostha

Edible oil : देश में 70 फीसदी रिफाइंड एडीबल ऑयल का आयात

Edible oil : देश में 70 फीसदी रिफाइंड एडीबल ऑयल का आयात

जबलपुर। खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों और जमाखोरी की आशंका को देखते हुए खाद्य विभाग ने गुरुवार को तीन थोक व्यापारियों के गोदाम से 2 करोड़ 61 लाख रुपए से ज्यादा कीमत का हजारों लीटर खाद्य तेल जब्त किया। चंडालभाटा और विजय नगर क्षेत्र में हुई कार्रवाई के बाद शहर के दूसरे थोक विक्रेताओं में भी हड़कम्प मच गया। जिला आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत कीमतों पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई की गई।

READ MORE- लापरवाही की हद : फ्लाईओवर की साइट में जानलेवा गड्ढे बुलेट जैसी चोटिल कर रही हैं गिट्टियां- देखें वीडियो

जमाखोरी की आशंका पर तीन थोक व्यापारियों पर कार्रवाई

टीम ने मध्यप्रदेश खाद्य तेल एवं तिलहन व्यापारी नियंत्रण आदेश-2022 के अंतर्गत जिले के थोक एवं फुटकर फर्मेा के गोदामों की जांच की। वहां से बड़ी मात्रा में तेल का स्टॉक मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। जांच दल में सहायक आपूर्ति अधिकारी सुधीर दुबे, कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी सिद्धार्थ राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद धुर्वे, मुकुंद झारिया, अशोक दीवान, अक्षय खरे और रुद्रप्रताप सिंह शामिल थे।

READ MORE- 10वीं बोर्ड परीक्षा: 44 फीसदी छात्र फेल, 42 फीसदी ही रहा परीक्षा परिणाम

कहां कितना स्टॉक मिला

हाजी मोहम्मद, पीर मोहम्मद कोतवाली चंडालभाटा- इस फर्म के गोदाम में 59 हजार लीटर से ज्यादा खाद्य तेल मिला। इसकी कीमत करीब 88 लाख रुपए है।

अखिल ट्रेडर्स चंडालभाटा- जांच दल को इस फर्म के गोदाम में 57880 लीटर खाद्य तेल मिला। इसकी कीमत 87 लाख रुपए से ज्यादा है।

बजाज एंड कंपनी, विजय नगर- इस फर्म के गोदाम में करीब 55190 लीटर तेल मिला। इसका अनुमानित मूल्य 86 लाख रुपए है।

Home / Jabalpur / मप्र में तेल की जमाखोरी: गोदामों पर छापा, 2 करोड़ 61 लाख का तेल जब्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो