scriptparyushan parv 2017 पर्युषण पर्व पर उमड़ रही भक्ति, देखें जिनालयों के वीडियो | paryushan parv puja vidhi muhurt in hindi | Patrika News
जबलपुर

paryushan parv 2017 पर्युषण पर्व पर उमड़ रही भक्ति, देखें जिनालयों के वीडियो

जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता, मुनिवरों ने दिया उत्तम क्षमा धर्म का संदेश, शांतिधारा, अभिषेक और मंगल प्रवचन से बही भक्ति की बयार

जबलपुरAug 27, 2017 / 12:22 pm

Lalit kostha

paryushan parv puja vidhi muhurt in hindi

paryushan parv puja vidhi muhurt in hindi

जबलपुर। क्षमावाणी या दशलक्षण पर्व का शुभारंभ हो चुका है। इस बीच संस्कारधानी के समस्त जिनालयों में सुबह से शाम तक भक्ति की धारा बह रही है। कहीं शांतिधारा दी जा रही है, तो कहीं आचार्यों साध्वी की प्रवचनों की शृंखला शुरू हुई है। सूर्योदय की किरणों के साथ टूटते सन्नाटे के बीच संगीममय भक्ति की धुन और श्वेत वस्त्रधारी पुरुष और पीताम्बरधारी मातृशक्ति। हाथों में आस्था के साथ सजी पूजन की थाली और शांतिधारा, अभिषेक के लिए उत्सुक श्रावक। चेहरे पर आध्यात्मिक भाव और मंगल प्रवचन से धर्म ज्ञान को आत्मसात करने की जिज्ञासाएं। अवसर था पर्युषण पर्व के पहले दिन शनिवार को दिगम्बर जैन मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों का। आचार्यो-मुनिवरों के सान्निध्य में श्रावकों ने उत्तम क्षमा धर्म की साधना की।

crime patrol पत्नी के सामने पति को मार दी गोली, मौके पर मौत 
अखिल भारतीय दिगम्बर जैन मंदिर लार्डगंज के तत्वावधान में मुनि विद्यासागर ने २५० शिवरार्थियों को योग ध्यान कराया। सुबह ७ बजे श्रीजी का शांतिधारा, अभिषेक, पूजन हुआ। मंगल प्रवचन में मुनि विद्यासागर ने कहा, प्रतिकार का सामथ्र्य होने पर भी क्रोध न करना क्षमा धर्म है। पर्वराज पर्युषण अपनी गरिमा और संस्कारों के साथ धार्मिक चेतना का शंखनाद करने हमारे बीच आए हैं। इंदौर से आए ब्रह्मचारी मनोज भैया ने उत्तम क्षमा धर्म की व्याख्या की। आज रविवार को उत्तम मार्दव धर्म मृदुता का भाव आत्मसात किया जाएगा।

high court of madhya pradesh हाईकोर्ट के सामने जज ही बैठ गए धरने पर, ये है उनकी मांग- देखें लाइव वीडियो 
श्रीजी का अभिषेक किया-श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर अग्रवाल कॉलोनी में पर्युषण पर्व के पहले दिन श्रीजी का अभिषेक और पूजन हुआ। रात में अमन शास्त्री ने संगीतमय आरती कराई। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। रविवार सुबह नृत्य व शाम को धार्मिक प्रश्नोत्तरी होगी।

Home / Jabalpur / paryushan parv 2017 पर्युषण पर्व पर उमड़ रही भक्ति, देखें जिनालयों के वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो