7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

murder firing पत्नी के सामने पति को मार दी गोली, मौके पर मौत

शहपुरा तहसील अंतर्गत सुंदरादेही गांव की घटना, आधी रात को तीन से चार लोगों ने दिया वारदात को अंजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 27 Aug 2017, 12:08 PM IST

crime patrol Murder at gun shot in jabalpurt madhya pradesh india

crime patrol Murder at gun shot in jabalpurt madhya pradesh india

जबलपुर। पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के वक्त उसकी पत्नी पास में ही सो रही थी, उसी की आंखों के सामने आरोपितों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, वहीं पत्नी ने गोली मारने वालों में से एक को पहचान लिया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल गठित कर रवाना कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

crime patrol फाइनेंस कंपनी एजेंट से तीन लाख की लूट, ऐसे दिया अंजाम- देखें लाइव वीडियो

एएसपी संजय साहू के अनुसार शहपुरा तहसील स्थित सुंदरादेही गांव में ईश्वर साहू किराना व मोबाइल शॉप चलाता है। वहीं गांव के आनंद सिंह ठाकुर से उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी। आनंद ठाकुर अपने दो अन्य साथियों के साथ शनिवार रात करीब २ बजे ईश्वर साहू के घर की दीवार फांदकर अंदर घुसा। बाहर बरामदे में ईश्वर व उसकी पत्नी सो रहे थे। तभी आनंद ने ईश्वर को सिर में गोली मार दी। जिस पर उसकी पत्नी भी जा गई। उसने आनंद को पहचान लिया, और आनंद व अन्य दो आरोपी मौके से भाग निकले। बाजू वाले कमरे में उसके बेटे बहू भी सो रहे थे। शोर मचाने के बाद वे भी जाग गए।

Accident तेज रफ्तार कार जा घुसी खड़े ट्रक के नीचे फिर हुआ ये- देखें लाइव वीडियो
एएसपी साहू के अनुसार ईश्वर साहू व आनंद सिंह ठाकुर के बीच साल २०१३ में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर दोनों के खिलाफ मामला चल रहा था। संभवत: आनंद सिंह ने इसी बात को लेकर उसकी हत्या कर दी है। आनंद के साथ दो अन्य कौन लोग थे ये गिरफ्तारी के बाद ही पता किया जा सकेगा। आरोपी को पकडऩे के लिए टीम गठित कर दी गई है। गांव वालों का कहना है कि इस तरह की वारदात का किसी को अंदाजा नहीं था। दोनों में बातचीत सालों से बंद थी, लेकिन जो वारदात हुई है, वह दुखद है। ईश्वर साहू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।