जबलपुर। मौत कब और कैसे आ जाए ये कोई नहीं कह सकता। वहीं इसकी सत्यता को भी नहीं नकारा जा सकता है। शुक्रवार को एक ऐसे ही सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं चालक को गंभीरावस्था के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कार बरेला के पास पहुंची थी कि तभी एक खड़े ट्रक से कार टकराते हुए बोनट उसके नीचे जा घुसा जिससे चालक और एक अन्य व्यक्ति उसकी चपेट में आ गए। जब तक लोग दोनों को निकाल पाते तब तक चालक के बाजू से बैठे व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, वहीं चालक को भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।