scriptअनोखे तरीके से जबलपुर में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, लाइसेंस के लिए पंजीकृत हुईं छात्राएं | PM Modi's birthday celebrated a unique way in jabalpur | Patrika News
जबलपुर

अनोखे तरीके से जबलपुर में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, लाइसेंस के लिए पंजीकृत हुईं छात्राएं

– पीएम मोदी के जन्मदिन पर कई स्थानों पर कार्यक्रम, 362 छात्राओं व महिलाओं का ड्राइविंग लायसेंस बनाने के लिए पंजीयन किया

जबलपुरSep 17, 2019 / 11:33 pm

गोविंदराम ठाकरे

जबलपुर. राष्ट्र को मजबूत नेतृत्व देने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पटल पर देश का नाम ऊं चा किया है। हर वर्ग को मुख्य धारा से जोडऩे के लिए प्रयासरत हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में ये बात भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने कही। इस अवसर पर भाजपा नगर समेत सभी अनुषांगिक संगठनों ने 14 मंडलों समेत शहर भर में कार्यक्रम आयोजित कि ए। इस दौरान अंचल सोनकर, संदीप जैन, राजेश मिश्रा, सुरेंद्र राठौर, पंकज दुबे, जय सचदेवा, अंजु भार्गव, कमलेश अग्रवाल, कैलाश साहू शामिल थे।

362 छात्राओं व महिलाओं का पंजीयन
भाजपा जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ ने गौमाता चौक के समीप स्थित कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर 362 छात्राओं व महिलाओं का ड्राइविंग लायसेंस बनाने के लिए पंजीयन किया। कार्यक्रम में विधायक अशोक रोहाणी, सोनू बचवानी, बाबा श्रीवास्तव, शिविम तिवारी मौजूद थे।

पॉलीथिन का उपयोग न करें
भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने लोगों को संदेश दिया की पॉलीथिन का उपयोग बंद करें। सिंगल यूज पॉलीथिन के स्थान पर कपड़े के थैले का उपयोग करें। इस दौरान जिला न्यायालय के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जगदीप प्रकाश टीटू, एलबीएस बघेल, जीएस ठाकुर, सुधीर नायक, माइकल प्रदीप कपूर, विवेक शर्मा शामिल थे।

युवा मोर्चा ने पौधे रोंपे
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चौहानी स्थित पहाड़ी क्षेत्र में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में महापौर स्वाति गोडबोले, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रंजीत पटैल, पार्षद संजय तिवारी, चंद्रशेखर पटेल, प्रशांत तिवारी, अनिकेत चौरसिया शामिल थे।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कमला नेहरू व्यापारी संघ ने व्यापारियों व क्षेत्रीयजनों को पॉलीथिन का उपयोग बंद कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान व्यापारियों को कपड़े की थैलियां वितरित की। कार्यक्रम में धनंजय वाजपेयी, घनश्याम दास गुप्ता, सुशील उपाध्याय शामिल थे।

Home / Jabalpur / अनोखे तरीके से जबलपुर में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, लाइसेंस के लिए पंजीकृत हुईं छात्राएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो