scriptफ्लाईओवर की रैम्प के पास सड़क होगी चौड़ी, लिंक रोड पर लेफ्ट टर्न भी बनेगा | The road will be widened and left turn will also be made on the near the flyover ramp | Patrika News
जबलपुर

फ्लाईओवर की रैम्प के पास सड़क होगी चौड़ी, लिंक रोड पर लेफ्ट टर्न भी बनेगा

मदनमहल लिंक रोड में रेलवे बारातघर छोर पर स्थित संकरे नाले पर बॉटलनेक बनता था

जबलपुरMay 09, 2024 / 11:52 am

Lalit kostha

फ्लाईओवर रैंप

फ्लाईओवर रैंप

जबलपुर. शहर के कछपुरा ब्रिज, स्नेह नगर, रानीताल और राइट टाउन इलाकों को जोड़ने वाली मदनमहल लिंक रोड का होमसाइंस कॉलेज मोड़ पर चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। इस प्वाइंट पर बॉटलनेक बनता है। निर्माण कार्य में लगे वाहनों के रैम्प की ओर से आने पर यहां जाम लग जाता है। जानकारों के अनुसार फ्लाईओवर की रैम्प चालू होने पर इस छोर पर यातायात का दबाव बढ़ेगा। इसे देखते हुए यातायात को ठीक करने सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इससे लेफ्ट टर्न भी मिलेगा और आवाजाही आसान हो जाएगी।
फ्लाईओवर रैंप
यातायात का जबर्दस्त दबाव

एक दशक पहले मदनमहल लिंक रोड का निर्माण होने के बाद से इस मार्ग पर यातायात का जबर्दस्त दबाव बढ़ा है। मदनमहल रेलवे स्टेशन आवाजाही के लिए शहरवासी इस मार्ग का उपयोग करते हैं। इसके साथ नगर के प्रमुख इलाकों को भी ये मार्ग जोड़ता है। ऐसे में इस मार्ग से होकर गुजरने पर मदनमहल, आमनपुर क्षेत्र के लोग शास्त्रीब्रिज का लंबा फेरा लगाने से बच जाते हैं। इसी तरह से गढ़ा क्षेत्र के लोग रानीताल गए बगैर हस मार्ग से होकर सीधे गोल बाजार पहुंच जाते हैं। इससे लोगों के समय और फ्यूल दोनों की बचत होती है।
संकरे नाले के कारण दिक्कत

मदनमहल लिंक रोड में रेलवे बारातघर छोर पर स्थित संकरे नाले पर बॉटलनेक बनता था। नाले के इस हिस्से को कवर्ड कर दिया गया है। इसके साथ ही नाले के एक ओर पड़ी खाली जमीन में सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है।
मदनमहल लिंक रोड पर रेलवे बारातघर की ओर फ्लाई ओवर का रैम्प उतरा है। बॉटलनेक की समस्या को दूर करना आवश्यक है। इसलिए सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। यातायात का दबाव बढ़ने पर यहां से लोगों की आवाजाही सुगम हो सकेगी।
शिवेंद्र सिंह, कार्यपालन यंत्री,नगर निगम

Hindi News/ Jabalpur / फ्लाईओवर की रैम्प के पास सड़क होगी चौड़ी, लिंक रोड पर लेफ्ट टर्न भी बनेगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो