scriptशरीर के इन 4 अंगों पर तिल का निशान व्यक्ति को बनाता है धनवान ,जाने अपने शरीर के तिलो का फल | these moles become you very rich | Patrika News
जबलपुर

शरीर के इन 4 अंगों पर तिल का निशान व्यक्ति को बनाता है धनवान ,जाने अपने शरीर के तिलो का फल

शरीर के इन 4 अंगों पर तिल का निशान व्यक्ति को बनाता है धनवान ,जाने अपने शरीर के तिलो का फल

जबलपुरOct 29, 2018 / 02:52 pm

Faiz

body moles

शरीर के इन 4 अंगों पर तिल का निशान व्यक्ति को बनाता है धनवान ,जाने अपने शरीर के तिलो का फल

जबलपुरः अकसर लोगों को कुछ चुनिंदा अंगों को छोड़कर अपने शरीर पर मौजूद तिल के निशान पसंद नहीं होते। कई लोग तो इन्हें खत्म कराने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट भी करा लेते हैं। हालांकि, हिन्दू धर्म के अनुसार, शरीर पर मौजूद तिलों का भी बड़ा महत्व होता है। समुद्रशास्त्र में त‌िल का शरीर अंगों पर मतलब बताते हुए कई शुभ त‌िलों का उल्लेख क‌िया गया है, ज‌िनमें यह चार स्थान ऐसे हैं जहां त‌िल होने का साफ मतलब है क‌ि आपको धन की कमी कभी नहीं रहेगी। इसी को लेकर मध्य प्रदेश के प्रमुख ज्योतिषों में शामिल पंडित श्यामनारायण व्यास ने हमें शरीर पर मौजूद खास स्थानों पर तिल की मौजूदगी के संकेतों के बारे में बताया है, तो आइये जानते शरीर पर मौजूद उन खास अंगों के तिलों के बारे में।

body moles

-नाभि पर तिल

समुद्रशास्त्र में पेट पर मौजूद त‌िल को शुभ नहीं माना जाता है। यह व्यक्त‌ि के दुर्भाग्य का कारण माना जाता है। ऐसे व्यक्त‌ि भोजन का शौकीन होता है। लेक‌िन त‌िल अगर नाभ‌ि के आस-पास हो तब व्यक्त‌ि को धन समृद्ध‌ि की प्राप्त‌ि होती है।

body moles

-पैर के अंगूठे पर तिल

पैर के अंगूठे पर त‌िल होने का मतलब है क‌ि आप समाज में प्रत‌िष्ठ‌ित और संपन्‍न व्यक्त‌ि होंगे।

body moles

-तर्जनी अंगुली पर तिल

ज‌िस व्यक्त‌ि की तर्जनी उंगली पर त‌िल होता है वह धनवान तो होता है लेक‌िन शत्रुओं से परेशान रहता है।

 

body moles

-भौंह के मध्य में तिल

भौंह के मध्य में खाली स्‍थान के बीच में त‌िल का होना बहुत ही शुभ माना गया है। यह दांपत्य जीवन के अलावा धन धान्य के ल‌िए भी बढ‌िया माना गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो