scriptपांच लोगों को आज प्यार में सफलता के योग, इनका भाग्य नहीं देगा साथ | today horoscope 24 june 2019, ank jyotish, ank shastra in hindi | Patrika News
जबलपुर

पांच लोगों को आज प्यार में सफलता के योग, इनका भाग्य नहीं देगा साथ

पांच लोगों को आज प्यार में सफलता के योग, इनका भाग्य नहीं देगा साथ
 

जबलपुरJun 24, 2019 / 01:51 pm

Lalit kostha

horoscope rashifal

horoscope rashifal

मेष- परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे।
वृषभ- आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं। पहले अपने आपको व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
मिथुन- अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं। शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें।
कर्क- दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें।

ank jyotish

सिंह– अपनी संगत बदलें, आपका संसार बदल जाएगा। अपने आपको सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी।
कन्या– दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
तुला- संतान के विवाह मामलो में जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।
वृश्चिक– जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।

धनु- संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है।
मकर- दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में जानकारी लेकर निवेश करें। पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।
कुम्भ- कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।
मीन- व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आपके बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबूझ से धन लाभ होगा।

Home / Jabalpur / पांच लोगों को आज प्यार में सफलता के योग, इनका भाग्य नहीं देगा साथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो