scriptwife killed husband:मां-बहन के साथ मिलकर पत्नी को जिंदा जलायामां-बहन के साथ मिलकर पत्नी को जिंदा जलाया | Together with mother and sister, wife burnt alive and killed | Patrika News
जबलपुर

wife killed husband:मां-बहन के साथ मिलकर पत्नी को जिंदा जलायामां-बहन के साथ मिलकर पत्नी को जिंदा जलाया

-भेड़ाघाट थानांतर्गत तेवर पिपरिया गांव की घटना, 307 के प्रकरण को हत्या में किया तब्दील

जबलपुरJun 07, 2020 / 06:42 pm

santosh singh

A young man was burnt alive

young man burnt alive before holika dahan in mp

जबलपुर। भेड़ाघाट थानांतर्गत तेवर पिपरिया गांव से लोमहर्षक वारदात सामने आयी हैं। मां-बहन के साथ मिलकर पति ने पत्नी को जिंदा जला दिया। सभी उसके चरित्र पर संदेह करते थे। शनिवार की रात हुई इस वारदात के बाद महिला को मेडिकल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी देर रात मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास को हत्या में तब्दील कर दिया।
पुलिस के अनुसार पडुआ गांव निवासी शुभम पटेल ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी चार बहनें हैं। बहन रीना की शादी 12 वर्ष पहले तेवर निवासी हिम्मत पटेल के साथ हुई थी। बहन रीना का पति हिम्मत उस पर चरित्र संदेह करता था। इसे लेकर आए दिन मारपीट करता था। शनिवार की रात भी उसने इसी तरह के आरोप लगाकर मारपीट की और अपन मां बैजंती बाई व ननद निराशा बाई के साथ मिलकर उस पर मिट्टी का तेल उड़ेल आग लगा दिया। रीना ने भी बयान में यही बताया। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया। इलाज के दौरान निजी अस्पताल में रविवार तडक़े पौने चार बजे रीना बाई पटेल (30) की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास को हत्या में तब्दील करते हुए मामला जांच में लिया है।
वर्जन-
महिला के बयान के आधार पर 307 का प्रकरण दर्ज किया गया था। उसकी मौत के बाद प्रकरण को 302 भादवि में तब्दील करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूजा पांडे, प्रशिक्षु डीएसपी, थाना प्रभारी भेड़ाघाट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो