scriptबारिश का इंतजार: अभी चार दिन बारिश के आसार नहीं, धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान | Waiting for rain in mp: temperature will increase gradually | Patrika News
जबलपुर

बारिश का इंतजार: अभी चार दिन बारिश के आसार नहीं, धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान

मौसम ने ली करवट, उमस और गर्मी बढ़ी
 

जबलपुरJun 22, 2021 / 12:36 pm

Lalit kostha

Waiting for rain in mp: temperature will increase gradually

Waiting for rain in mp: temperature will increase gradually

जबलपुर. महीने की शुरुआत में राहत देने वाले काले बादल मानसून के प्रवेश करने के बाद से रूठ गए हैं। शहर में मंडराने वाले काले बादल भी अब छंट गए हैं। आसपास कोई चक्रवातीय प्रभाव नहीं होने से सोमवार को मौसम ने करवट ले ली। सुबह से ही हल्की धूप खिली। दोपहर तक उमस और गर्मी बढ़ गई। धूप में चुभन और गर्मी के साथ चिपचिपहाट ने बेचैन किया। शाम को कुछ देर के लिए बादल उमड़े, लेकिन बूंदाबांदी भी नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी चार दिन बारिश के ज्यादा आसार नहीं हैं। काले बादलों की गतिविधि कम होने से तापमान में भी धीरे-धीरे कुछ वृद्धि हो सकती है। इससे उमस और गर्मी कुछ परेशान कर सकती है।
स्थानीय सिस्टम से उम्मीद

मौसम के बदलते मिजाज के साथ सुबह-दोपहर के बीच उमस और गर्मी ज्यादा होने लगी है। इससे दोपहर बादल स्थानीय सिस्टम सक्रिय हो रहा है। दिन भर की गर्मी से दोपहर बाद हल्के बादल बन रहे हैं। लेकिन, शाम तक यह बादल डिजॉल्व हो जा रहे हैं। फिर भी स्थानीय बादलों पर नजर है। लोकल सिस्टम के कारण सक्रिय होने वाले बादलों से कुछ छिटपुट बूंदबांदी की उम्मीद की जा रही है।
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज हुआ। दोनों स्तर पर तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 73 प्रतिशत और शाम को 51 प्रतिशत थीं। दक्षिण-पश्चिम हवा 6 किमी प्रतिघंटा की गति से चली।

Home / Jabalpur / बारिश का इंतजार: अभी चार दिन बारिश के आसार नहीं, धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो