scriptमप्र में भारी बारिश की चेतावनी, यहां सुबह से हो रही झमाझम बारिश- देखें वीडियो | weather alert in mp heavy rain warning | Patrika News
जबलपुर

मप्र में भारी बारिश की चेतावनी, यहां सुबह से हो रही झमाझम बारिश- देखें वीडियो

मप्र में भारी बारिश की चेतावनी, यहां सुबह से हो रही झमाझम बारिश- देखें वीडियो

जबलपुरSep 07, 2018 / 12:29 pm

Lalit kostha

Warning for weather condition

मौसम में बदलाव को लेकर चेतावनी

जबलपुर। शुक्रवार सुबह से झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो कि सुबह 9 बजे तक जारी रहा। इसके बाद मौसम थोड़ा खुला लेकिन बादलों ने रिमझिम फुहारों से लोगों को भिगाना जारी रखा। लगातार होने वाली बारिश से भले ही शहर को राहत मिली हो, किंतु मौसम में ठंडक जरूर आ गई है। रात के तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। सुबह भी ठंडी हवाओं से लोग राहत महसूस करते दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में जोरदार बारिश होने की संभावना जताई है। कुछ जिलों में अलर्ट भी जारी किया है। जबलपुर समेत, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला आदि जिलों में शाम तक तेज बारिश हो सकती है।

news fact-कमजोर पड़ा मानसून का सिस्टम

आसमान पर छाए घने बादल और रिमझिम फुहारों से पारे में गिरावट आई है। शहर में गुरुवार को तेज बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बना था लेकिन, वो असम, मेघालय की ओर शिफ्ट हो रहा है। उत्तर पश्चिम मप्र से उप्र, हरियाणा तक ट्रफ लाइन गुजरने के कारण कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। शहर के कई क्षेत्रों में बंूदाबांदी हुई लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र में बारिश दर्ज नहीं हो सकी। सीजन में 1010.9 मिमी बारिश हो चुकी है। पिछले वर्ष 6 सितम्बर तक 785.9 मिमी बारिश हुई थी। कई दिन से बादल-बारिश के मौसम से आद्र्रता बढ़ गई और तापमान नीचे आ गया। इस कारण ठंडक का अहसास होने लगा है।

अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आद्र्रता 98 एवं शाम की आद्र्रता 92 प्रतिशत रही। पश्चिमी हवा की औसत रफ्तार 3 किमी प्रति घंटा रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो