scriptमध्यप्रदेश में यहां पारा पहुंचा 41 डिग्री के पार, अब और बढ़ेगी गर्मी | weather alert temprature crossed 41 degree in jabalpur | Patrika News
जबलपुर

मध्यप्रदेश में यहां पारा पहुंचा 41 डिग्री के पार, अब और बढ़ेगी गर्मी

एक सप्ताह बाद पारा फिर सामान्य से ऊपर

जबलपुरApr 23, 2019 / 07:27 pm

abhishek dixit

temprature,jabalpur weather,madhya pradesh weather in april,latest weather report,

temprature,jabalpur weather,madhya pradesh weather in april,latest weather report,

जबलपुर . शहर में मंगलवार को तेज धूप के कारण गर्मी और उमस बढ़ गई। डेढ़ डिग्री वृद्धी के साथ अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस हो गया। दोपहर में तेज धूप हुई तो सड़कों पर सन्नाटा छा गया। अक्सर जाम से जूझने वाले बड़ा फुहारा, सराफा, कोतवाली इलाके में भी दोपहर में सड़कें सूनी हो गई। बाजारों में भी चहल-पहल कम हो गई। शाम को सूरज ढला तो बाजारों की रौनक बढ़ गई। वहीं अचानक गर्म हुए मौसम के कारण लोगों की दिनचर्या भी बदलने लगी है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि मौसम शुष्क और आसमान साफ है। धूप तेज होगी और तापमान में लगातार वृद्धि होगी। पांच दिन तक धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी। 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है। सूरज ने तेवर दिखाए तो मंगलवार को खुले आसमान के नीचे थोड़ी देर भी ठहर पाना मुश्किल था। सड़कों के किनारे पेड़ों के नीचे या दूसरे छांव में रुककर राहगीरों ने राहत महसूस की। बारिश के बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ा और एक सप्ताह बाद तापमान सामान्य से अधिक हुआ। दिन और रात के तापमान में वृद्धि के कारण गर्मी का अहसास ज्यादा हुआ। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ोत्तरी के साथ 22.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। सुबह की आद्र्रता 51 और शाम की आद्र्रता 21 प्रतिशत रही। आद्र्रता अधिक थी तो उमस ज्यादा हुई। 4-5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवा चली।

Read Also : समर सीजन में डॉग को होता है इंफेक्शन का खतरा, ऐसे करें स्पेशल केयर

मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र तिवारी के अनुसार मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। बारिश की नमी लगभग खत्म हो गई। 5-6 दिन गर्मी बढऩे का पूर्वानुमान है। ऐसे मौसम में लोगों को धूप और गर्मी से बचाव करने की आवश्यकता है।

ऐसे रही पारे की चाल
अप्रैल- अधिकतम तापमान
23- 41 डिग्री
22- 39.6 डिग्री
21- 38.3 डिग्री
20- 37.5 डिग्री
19- 36.2 डिग्री
18- 33.6 डिग्री
17- 30.7 डिग्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो