script1 लाख 45 हजार 973 बालिकाओं को मिलेगा गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार | 1 lakh 45 thousand 973 girls will get Gargi Award | Patrika News
जयपुर

1 लाख 45 हजार 973 बालिकाओं को मिलेगा गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार

प्रदेश में शुक्रवार को गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण समारोहों का आयोजन किया जाएगा। राज्य के पंचायत समिति मुख्यालयों एवं जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले इन समारोहों में इस बार 1 लाख 45 हजार 973 बालिकाओं को 56.79 करोड़ रूपए की राशि का वितरण किया जाएगा।

जयपुरFeb 06, 2020 / 02:46 pm

Arvind Palawat

1 लाख 45 हजार 973 बालिकाओं को मिलेगा गार्गी पुरस्कार

1 लाख 45 हजार 973 बालिकाओं को मिलेगा गार्गी पुरस्कार

जयपुर। प्रदेश में शुक्रवार को गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण समारोहों का आयोजन किया जाएगा। राज्य के पंचायत समिति मुख्यालयों एवं जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले इन समारोहों में इस बार 1 लाख 45 हजार 973 बालिकाओं को 56.79 करोड़ रूपए की राशि का वितरण किया जाएगा। गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से आयोजित माध्यमिक, प्रवेशिका, उच्च माध्यमिक एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा, 2019 में 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि पुरस्कृत होने वाली बालिकाओं के आवेदन पत्र शाला दर्पण पोर्टल पर आॅनलाइन भरवाए गए थे। गार्गी पुरस्कार में तीन हजार एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार में पांच हजार रूपए की राशि बालिकाओं के बैंक खातों में स्थानान्तरित की जाएगी एवं प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि समारोहों में माध्यमिक परीक्षा 2018 की 37 हजार 312 बालिकाओं को द्वितीय किश्त के चैक भी दिए जाएंगे।
जयपुर जिले में सर्वाधिक बालिकाएं होंगी पुरस्कृत
शिक्षा मंत्री डोटासरा ने बताया कि पुरस्कार समारोहों में कक्षा 10वीं की 80 हजार 996 तथा कक्षा 12वीं की 64 हजार 977 बालिकाओं को 56.79 करोड़ रूपये की राशि का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गार्गी पुरस्कार एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार में सर्वाधिक जयपुर जिले में 23 हजार 240, सीकर जिले में 12 हजार 51, अलवर जिले में 9 हजार 254 तथा झुन्झुनू जिले में 8 हजार 851 बालिकाओं को पुरस्कत किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो