scriptराजस्थान से न्याय यात्रा में 10 हजार महिलाएं हिस्सा लेंगीः राठौड़ | 10 thousand women will participate in Nyay Yatra from Rajasthan | Patrika News
जयपुर

राजस्थान से न्याय यात्रा में 10 हजार महिलाएं हिस्सा लेंगीः राठौड़

न्याय यात्रा और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए पीसीसी में महिला कांग्रेस की बैठक

जयपुरFeb 12, 2024 / 09:17 pm

firoz shaifi

qqqqqq.jpg

जयपुर। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों और राहुल गांधी की न्याय यात्रा में महिलाओं की भूमिका को लेकर पीसीसी मुख्यालय में सोमवार को प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक हुई, बैठक में प्रदेश पर्यवक्षक शारदा राठौड़ और प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम ने ज्यादा से ज्यादा महिला मतदाताओं को कांग्रेस से जोड़ने की जिम्मेदारी महिला कार्यकर्ताओं को दी। साथ ही राहुल गांधी की न्याय यात्रा में भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।


इस मौके पर मीडिया से बातचीत में पर्यवेक्षक राठौड़ ने दावा किया कि न्याय यात्रा में राजस्थान से 10 हजार महिलाएं हिस्सा लेंगी, इसके लिए सभी जिलाध्यक्षों को भी जिम्मेदारी दी गई है। राजस्थान में न्याय यात्रा दो दिन रहेगी। उन्होंने महिलाओं को लोकसभा चुनाव में टिकट देने के सवाल पर कहा कि पार्टी हाइकमान से महिलाओं को अधिक से अधिक सीटों पर प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई है।


उन्होंने पार्टी छोड़कर जा रहे नेताओं के सवाल पर कहा कि कुछ लोग आते हैं कुछ जाते हैं, इससे कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता है, कांग्रेस एक समुंदर है, ये संघर्ष का समय है। जो अभी साथ देगा वही असली कांग्रेसी है।

Hindi News/ Jaipur / राजस्थान से न्याय यात्रा में 10 हजार महिलाएं हिस्सा लेंगीः राठौड़

ट्रेंडिंग वीडियो