1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोना खरीदने मेंं जल्दबाजी नहीं करें, अभी और गिर सकते हैं सोने के भाव !

जयपुर में 22 जुलाई को सोने के भाव 10 ग्राम 24 कैरेट जहां 75050 था, वहीं गुरुवार को ये भाव 69900 रुपए हो गए और शुक्रवार को भी इसमें गिरावट आई। दाम 100 रुपए और घटकर 69800 रुपए रह गई है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Jul 27, 2024

यूं समझे सोने-चांदी के दामों में गिरावट का गणित
जयपुर में सोने के भाव

18 जुलाई-76000
22 जुलाई-75050
26 जुलाई-69800

जयपुर में चांदी के भाव
18 जुलाई-94200
22 जुलाई-91000
26 जुलाई-83600

जयपुर। सोने के भावों में इन दिनों लगातार गिरावट आ रही है। ऐसे में सोना खरीदने वालों में उत्साह बना हुआ है। वहीं कुछ एक्सपर्ट यह भी बता रहे है कि अभी सोने व चांदी के भावों में और भी गिरावट आ सकती है।
दरअसल सोने के भावों में गिरावट का सबसे बड़ा कारण केन्द्र का बजट ही है। पिछले दिनों आए बजट में केन्द्र सरकार ने सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया है। इसी वजह से पिछले दिनों से लगातार सोने-चांदी के भावों में बेहताशा कमी आ रही है। रोजाना भाव लगातार गिर रहे हैं।

जयपुर में 22 जुलाई को सोने के भाव 10 ग्राम 24 कैरेट जहां 75050 था, वहीं गुरुवार को ये भाव 69900 रुपए हो गए और शुक्रवार को भी इसमें गिरावट आई। दाम 100 रुपए और घटकर 69800 रुपए रह गई है।

इधर चांदी की बात करें तो वह भी लगातार लुढक रही है। जयपुर सर्राफा बाजार के अनुसार जहां चांदी के भावों में कुछ ज्यादा ही गिरावट देखने को मिली है। करीब छह से आठ हजार तक चांदी के भाव गिर गए हैं। इधर चांदी गुरुवार के भावों में आठ सौ की कमी आई है। चांदी शुक्रवार को 83600 रुपए प्रति किलो हो गई है।
सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि बीते चार दिनों में सोने-चांदी की खरीद में तेजी आई है। सोना-चांदी सस्ते होने के कारण ग्राहक दुकानों पर उमड़ रहे हैं।

यह भी डर, इसलिए खरीद रहे ग्राहक सोना-चांदी
सरकार सोने पर घटा आयात शुल्क वापस ले सकती है। इस आशंका के चलते सोने की खरीद में एकदम से इजाफा हुआ है। ग्राहक आगामी दिनों के लिए बुकिंग तक करा रहे हैं। यह भी संभावना जताई जा रही है कि आगामी दिनों में सोने के भाव 65 हजार तक आ जाएंगे। इसलिए कई ग्राहक अभी सोने के दामों में और गिरावट का इंतजार भी कर रहे हैं।