scriptराजस्थान के 12 क्षेत्रों में 2.54 करोड़ वोटर्स करेंगे 122 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कम मतदाता | 2.54 crore voters and 122 candidates in 12 Lok Sabha constituencies of Rajasthan | Patrika News
जयपुर

राजस्थान के 12 क्षेत्रों में 2.54 करोड़ वोटर्स करेंगे 122 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कम मतदाता

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव के पहले चरण की 12 लोकसभा क्षेत्रों के लिए गुरुवार को अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई। पहले चरण के लिए 2 करोड़ 54 लाख 29 हजार 610 मतदाता हैं, जिनमें से 1.20 करोड़ से अधिक महिलाएं हैं।

जयपुरMar 29, 2024 / 07:23 am

Anil Prajapat

election_news.jpg

Lok Sabha Elections 2024 : जयपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की 12 लोकसभा क्षेत्रों के लिए गुरुवार को अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई। पहले चरण के लिए 2 करोड़ 54 लाख 29 हजार 610 मतदाता हैं, जिनमें से 1.20 करोड़ से अधिक महिलाएं हैं। सबसे अधिक 22,87,350 मतदाता जयपुर लोकसभा क्षेत्र में हैं, जबकि दौसा लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम 18,99,304 मतदाता हैं। 100 वर्ष से अधिक उम्र के सबसे अधिक 1802 मतदाता झुंझुनूं क्षेत्र में है। जिनमें 120 वर्ष से अधिक उम्र के 13 मतदाता भी शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने गुरुवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रथम चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों से संबंधित यह जानकारी दी। इन मतदाता सूचियों के अनुसार पहले चरण में 18-19 वर्ष के 7,98,520 मतदाता हैं, जो लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। इस बार पहले चरण में शामिल 12 क्षेत्रों में पिछले चुनाव के समय 2 करोड़ 31 लाख 79 हजार 625 मतदाता थे, जो 22.5 लाख बढ़ोतरी के साथ अब 2 करोड़ 54 लाख 29 हजार 610 हो गए हैं।

उधर, प्रदेश में होम वोटिंग के लिए वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग मतदाता बढ़-चढ़कर पंजीकरण करा रहे हैं। होम वोटिंग के प्रति अब तक पंजीकरण का आंकड़ा 68 हजार के पार पहुंच गया है, जिनमें 51,230 वरिष्ठ नागरिक और 16,735 दिव्यांग शामिल हैं। द्वितीय चरण के क्षेत्रों में होम वोटिंग के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया अभी जारी है।

 

 

 

श्रेणीवर्ष 2024वर्ष 2019वृद्धि
कुल मतदाता2,54,29,6102,31,79,62522,49,985
पुरूष –1,33,99,9141,22,53,64111,46,273
महिला –1,20,29,3921,09,25,85811,03,534
थर्ड जेंडर –304126178
मतदान केंद्र –24,37023,783587

 

 

 

 

 

निर्वाचन क्षेत्रवर्ष 2024वर्ष 2019वृद्धि
गंगानगर21,02,00219,41,6561,60,346
बीकानेर20,48,39918,49,4331,98,966
चूरू22,13,18720,10,4642,02,723
झुंझुनू20,68,54019,08,8871,59,653
सीकर22,14,90020,24,8301,90,070
जयपुर ग्रामीण21,84,97819,43,4862,41,492
जयपुर22,87,35021,25,7181,61,632
अलवर20,59,888-18,73,618-1,86,270
भरतपुर21,14,91619,34,1761,80,740
करौली-धौलपुर19,75,35218,05,6571,69,695
नागौर21,46,72519,24,5672,22,158
दौसा18,99,30417,26,3761,72,928

 

लोकसभा क्षेत्र- अब प्रत्याशी
गंगानगर : 9
बीकानेर : 9
चूरू : 14
झुंझुनूं : 8
सीकर : 16
जयपुर ग्रामीण : 17
जयपुर : 14
अलवर : 10
भरतपुर : 6
करौली- धौलपुर : 4
दौसा : 7
नागौर : 10

Home / Jaipur / राजस्थान के 12 क्षेत्रों में 2.54 करोड़ वोटर्स करेंगे 122 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कम मतदाता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो