30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान से चुनावी माहौल बनाने की तैयारी में कांग्रेस, जयपुर से जारी करेगी घोषणा पत्र, जुटेंगे कई दिग्गज

Congress manifesto 2024 : कांग्रेस आगामी लोकसभा के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र राजस्थान की राजधानी जयपुर से जारी करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Suman Saurabh

•

Updated: 28 Mar 2024, 6:03 PM IST

congress_election_manifesto_2024.jpg

जयपुर। कांग्रेस आगामी लोकसभा के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र राजस्थान की राजधानी जयपुर से जारी करेगी। जानकारी के मुताबिक, 6 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता जयपुर पहुंचेंगे। एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जहां कांग्रेस पार्टी आम लोगों के बीच चुनावी घोषणापत्र पेश करेगी।


बताया जा रहा है कि इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यह पहला मौका होगा जब सोनिया गांधी किसी चुनावी मंच पर मौजूद होंगी। आज यानी गुरुवार को राज्य इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने इस संबंध में बैठक की है। बैठक में चुनाव संबंधी कई विषयों पर चर्चा हुई। जिसमें पार्टी की आगामी रणनीति और उसके क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत समेत कई नेता मौजूद रहे। पार्टी ने राजसमंद सीट पर नए उम्मीदवार के चयन पर चर्चा की है। जिसकी घोषणा आगामी 1-2 दिनों में की जाएगी। साथ ही प्रदेश में चुनावी कैम्पेनिंग के लिए करीब 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जल्द जारी करेगी।

यह भी पढ़ें : दिल्ली के बाद राजस्थान पर ED की नजर: गहलोत सरकार में मंत्री रहे जोशी को तीसरी बार बुलाया, बिगड़ी तबीयत

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान से घोषणा पत्र जारी किए जाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार हैं। नामांकन के बाद वह पहली बार जयपुर आ रही हैं और यहीं से वह कांग्रेस का घोषणा पत्र लॉन्च करेंगी। हम इस बात से बहुत खुश हैं।

पूर्व सीएम ने आगे बताया कि इस कार्य के लिए 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे का समय तय किया गया है। कार्यकर्ताओं से उस दिन बड़ी संख्या में यहां पहुंचने की अपील की है। यह घोषणा पत्र जनता का है। इसीलिए पार्टी ने पब्लिक में ही इसे लॉन्च करने का विचार किया है। संभावना है कि घोषणापत्र अन्य राज्यों से भी लॉन्च किया जाएगा, लेकिन हम बहुत गर्व है कि इसे जयपुर से लॉन्च किया जा रहा है।

इससे पहले पार्टी 'युवा न्याय', 'किसान न्याय' जैसे वादे का एलान कर चुकी है। पिछले दिनोें राहुल गांधी ने बांसवाड़ा में एक जनसभा के जरिए युवा न्याय योजना की बात की। जहां उन्होंने युवाओं से 5 वादे किए। इसी तरह पार्टी ने 'किसान न्याय' के जरिए, किसानों से जुड़े मुद्दे को हल करने का एलान किया।

यह भी पढ़ें : हनुमान बेनीवाल बोले- मोदी और शाह का कहना नहीं मानता हूं, इसलिए मुझे हराने के लिए पूरा जोर लगा रहे