30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमान बेनीवाल बोले- मोदी और शाह का कहना नहीं मानता हूं, इसलिए मुझे हराने के लिए पूरा जोर लगा रहे

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि मैं मोदी और शाह का कहना नहीं मानता हूं, इसलिए मुझे हराने के लिए पूरा जोर लगा रहे है। लेकिन उन्हें पता नहीं है कि मैंने किसानों और जवानों के लिए सत्ता को ठोकर मारी और नागौर का किसान व जवान थकने वाला नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Shyam Lal Choudhary

•

Updated: 28 Mar 2024, 10:56 AM IST

Hanuman said - Electoral bonds are BJP's new method of corruption.

नागौर. आरएलपी व इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को नामांकन भरने के बाद पशु प्रदर्शनी स्थल पर आयोजित नामांकन रैली को संबोधित किया। बेनीवाल ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है, किसानों और जवानों पर अत्याचार हो रहा है। ईडी व सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसलिए लोकतंत्र को बचाने के लिए उन्होंने देश हित में गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि देश के किसानों का कर्जा माफ हो, टोल फ्री राजस्थान व देश हो। सेना भर्ती पहले की भांति कराने के लिए एवं दिल्ली के नेताओं की गुंडागर्दी खत्म करने के लिए यह गठबंधन किया गया है।

बेनीवाल ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड भाजपा का भ्रष्टाचार का नया तरीका है। ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर भाजपा ने कम्पनियों से इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर बड़ा पैसा लिया है। बेनीवाल ने कहा कि भाजपा के लोग मुख्यमंत्री से मेरी जांच कराने की बात कर रहे हैं, जबकि मुझे तो किसी ने इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर 100 रुपए भी नहीं दिए। उन्होंने कहा कि जो लोग आज भाजपा में जा रहे हैं, उसके पीछे का कारण भी ईडी और सीबीआई है।

नागौर का किसान और जवान थकने वाला नहीं
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि मैं मोदी और शाह का कहना नहीं मानता हूं, इसलिए मुझे हराने के लिए पूरा जोर लगा रहे है। लेकिन उन्हें पता नहीं है कि मैंने किसानों और जवानों के लिए सत्ता को ठोकर मारी और नागौर का किसान व जवान थकने वाला नहीं है। बेनीवाल ने महिला पहलवान का समर्थन करने, तीन कृषि कानून व अग्निवीर योजना का विरोध करने की बात दोहराई।

नागौर पर पूरे देश की नजर
बेनीवाल ने कहा कि नागौर सीट पर पूरे देश की नजर है। इस बार एक नया इतिहास नागौर की धरती से लिखा जाएगा। भाजपा के लोग बौखला गए हैं। नामांकन रैली को नागौर विधायक हरेन्द्र मिर्धा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत, परबतसर विधायक रामनिवास गावडिय़ा, लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, पूर्व विधायक महेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक मंजू मेघवाल, पूर्व विधायक चेतन डूडी सहित कांग्रेस व आरएलपी के नेताओं ने भी संबोधित किया।