
Aaj Ka Panchang 17 February 2021 Today Panchang 17 February 2021
जयपुर. 17 फरवरी 2021 को माघ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि पूरा दिन रहेगी। इसके साथ ही देर रात 2 बजकर 37 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज सूर्योदय अश्विनी नक्षत्र में होगा। बुधवार को अश्विनी नक्षत्र होने से मृत्यु नाम का अशुभ योग बन रहा है। मंगलवार की रात से चंद्रमा मेष राशि में आ चुका है जहां मंगल पहले से ही स्थित है। आज गणेशजी की पूजा करें। जरूरतमंदों को दान करें।
माघ शुक्ल षष्ठी, बुधवार, विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति माघ 28 शक संवत् 1942
सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 06, रज्जब 04, हिजरी 1442 ।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।
चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।
षष्ठी तिथि सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 08 बजकर 18 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ अश्विनी नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 49 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ।
शुक्ल योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 37 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ
कौलव करण सायं 07 बजकर 03 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ।
दिशाशूल: उत्तर।
आज का शुभ मुहूर्त:
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से 03 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।
अमृत काल दोपहर 03 बजकर 45 मिनट से 05 बजकर 33 मिनट तक।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजे तक।
रवि योग सुबह 06 बजकर 58 मिनट से रात 11 बजकर 49 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।
गुलिक काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा।
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।
Published on:
17 Feb 2021 09:25 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
