scriptPanchang Today 28 january 2021 शुभ योगों से भरा दिन, जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल | Aaj Ka Panchang 28 january 2021 Today Panchang 28 january 2021 | Patrika News
जयपुर

Panchang Today 28 january 2021 शुभ योगों से भरा दिन, जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल

28 January 2021 Ka Panchang todays hindi panchang 28 january 2021 rahukal shubh muhurt आज पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और गुरुवार का दिन है। आज पौष पूर्णिमा है और गुरु पुष्‍य योग भी है. पूरा दिन पार कर 29 जनवरी को सुबह 3 बजकर 51 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाकंभरी पूर्णिमा भी है, शाकंभरी जयंति मनाई जा रही है। आज पूर्णिमा के साथ ही माघ स्नान प्रारंभ हो रहे हैं. पूरे दिन सर्वार्थ स‍िद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बना रहेगा।

जयपुरJan 28, 2021 / 09:50 am

deepak deewan

Aaj Ka Panchang 28 january 2021 Today Panchang 28 january 2021

Aaj Ka Panchang 28 january 2021 Today Panchang 28 january 2021

जयपुर. आज पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और गुरुवार का दिन है। आज पौष पूर्णिमा है और गुरु पुष्‍य योग भी है. पूरा दिन पार कर 29 जनवरी को सुबह 3 बजकर 51 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाकंभरी पूर्णिमा भी है, शाकंभरी जयंति मनाई जा रही है। आज पूर्णिमा के साथ ही माघ स्नान प्रारंभ हो रहे हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज शाम 7 बजकर 24 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। इसके साथ ही पूरे दिन सर्वार्थ स‍िद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बना रहेगा। आज लक्ष्‍मी नारायण की पूजा करें, जरूरतमंदों को दान दें।
पौष शुक्ल पूर्णिमा बृहस्पतिवार विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति माघ 08 शक संवत् 1942
सौर माघ मास प्रविष्टे 15 जमादि उल्सानी 14 हिजरी 1442।
सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल शिशिर ऋतु।
चन्द्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।
पूर्णिमा तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 46 मिनट तक उपरान्त प्रतिपदा तिथि का आरंभ
पुण्य नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 51 मिनट तक उपरान्त आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ।
प्रीति योग सायं 07 बजकर 24 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ
विष्टिकरण अपराहु 01 बजकर 02 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ।
दिशाशूल- दक्षिण।

आज का शुभ मुहूर्त
गुरु पुष्‍य योग सुबह 7 बजकर 11 मिनट तक 29 जनवरी को 3 बजकर 51 मिनट तक।
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 22 मिनट से 03 बजकर 05 म‍िनट तक।
अमृ‍त काल रात को 09 बजकर 26 म‍िनट से 11 बजकर 2 मिनट तक।
निशीथ काल रात 12 बजकर 08 म‍िनट से 28 जनवरी रात 01 बजे तक।
सर्वार्थ स‍िद्धि योग पूरे दिन रात रहेगा।
अमृत सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त
यमगंड सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 म‍िनट तक।
गुल‍िक काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक।
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 म‍िनट से 3 बजे तक।

Home / Jaipur / Panchang Today 28 january 2021 शुभ योगों से भरा दिन, जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो