प्रदेश प्रभारी का मिल सकता है जिम्मा
जानकार सूत्रों की माने तो संजय सिंह को प्रदेश प्रभारी का जिम्मा भी मिल सकता है। वे अभी उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं। संजय सिंह राजपूत समाज से आते हैं और राज्य में भाजपा से नाराज चल रहे राजपूत वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए भी संजय को प्रभार मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि राज्य का प्रभार प्रसिद्ध कवि और पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे कुमार विश्वास के पास है, लेकिन राज्यसभा चुनाव के बाद से ही वे पूरी तरह निष्क्रिय हैं। ऐसे में कुमार की जगह संजय सिंह को प्रभार मिल सकता है। इससे पहले दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी राज्य का प्रभार संभाल चुके हैं।