
- हादसे में मक्खन लाल कुमावत की मौके पर ही हो गई मौत
जयपुर। श्रीमाधोपुर तहसील के कंचनपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मक्खनलाल कुमावत (25) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शाम 5:30 बजे की है। मक्खनलाल चाय पीकर अपने साथी प्रहलाद से मिलने राधूकाबास गांव जा रहा था। कोटड़ी मार्ग पर रेलवे अंडरपास के पास पीछे से आए डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर िस्थति को संभाला और शव को मोर्चरी में भिजवाया।
स्थानीय लोगों ने घायल मक्खनलाल को श्रीमाधोपुर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।मृतक वुडनफ्लोर लगाने का काम करता था। उसके परिवार में एक बड़ा भाई गोविंद और दो बहनें हैं। उसके पिता पहले टाइल लगाने का काम करते थे। अब वे घर पर रहते हैं। परिवार में मातम का माहौल है। परिजन बेटे की अचानक मौत से दुखी हैं।
Published on:
27 Mar 2025 08:16 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
