1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देशी कट्टा लेकर घूम रहा बदमाश गिरफ्तार

देशी कट्टा बरामद

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Jul 25, 2021

देशी कट्टा लेकर घूम रहा बदमाश गिरफ्तार

देशी कट्टा लेकर घूम रहा बदमाश गिरफ्तार

करधनी थाना पुलिस ने ऑपरेशन एक्शन अंगेस्ट गन (आग) के तहत कार्रवाई करते हुए देशी कट्टा लेकर घूम रहे बदमाश को पकड़ा हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से देशी कट्टा बरामद किया हैं। पुलिस ने आरोपी को खोरा बैनाड रोड करधनी से गिरफ्तार किया हैं।
डीसीपी (पश्चिम) प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव की ओर से ऑपरेशन अगेस्ट गन (आग) अभियान चलाया जा रहा हैं। इसके तहत हथियार रखने वालों के खिलाफ अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। करधनी थाना पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर 24 जुलाई को शाम के समय ममता होटल के पास खोरा बैनाड रोड करधनी से हथियार लेकर घूम रहे आरोपी को पकड़ा हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तरुण शर्मा (20) पुत्र महेश चन्द गांव निठारा शाहपुरा का रहने वाला हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से देशी कट्टा बरामद किया हैं। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह देशी कट्टा कहां से लेकर आया था।

जमानत पर चल रहा है बाहर-
पुलिस ने बताया कि आरोपी तरुण वर्ष 2020 में थाना मुरलीपुरा क्षेत्र में एक व्यापारी पर हुई फायरिंग के प्रकरण में गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर चल रहा हैं। जमानत पर आने के बाद वह देशी कट्टा लेकर घूम रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।