scriptPM Modi को पछाड़ CM Gehlot निकल गए आगे, जाने क्यों गदगद हो रहे कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता? | Ashok Gehlot campaign trends top in India ahead Modi Ganga Express | Patrika News
जयपुर

PM Modi को पछाड़ CM Gehlot निकल गए आगे, जाने क्यों गदगद हो रहे कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता?

PM Modi को पछाड़ CM Gehlot निकल गए आगे, जाने क्यों गदगद हो रहे कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता?
 
 

जयपुरDec 18, 2021 / 02:11 pm

Nakul Devarshi

Ashok Gehlot campaign trends top in India ahead Modi Ganga Express

जयपुर।

गहलोत सरकार के तीन साल का कार्यकाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर तो सरकार के तीन साल को लेकर हो रही चर्चा ने देश भर में टॉप ट्रेंड कर लिया।

 

ट्विटर पर शुरू हुआ हैशटैग तीन साल राजस्थान खुशहाल कैम्पेन ने दोपहर होते-होते टॉप ट्रेंड करना शुरू कर दिया। ख़ास बात ये भी है कि गहलोत सरकार के पक्ष में हो रहे इस ट्विटर ट्रेंड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट को लेकर चल रहे कैम्पेन तक को पीछे छोड़ दिया।

 

‘सरकार’ और कांग्रेस कार्यकर्ता गदगद
गहलोत सरकार के पक्ष में शुरू हुए कैम्पेन के ट्विटर टॉप ट्रेंडिंग पर पहुंचने के साथ ही सत्ता और संगठन से जुड़े लोग गदगद हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात को लेकर ज़्यादा खुश नज़र आये कि राज्य की कांग्रेस नीत गहलोत सरकार के कैम्पेन ने प्रधानमंत्री के पक्ष में चलाये जा रहे कैम्पेन को पछाड़ दिया।

6.jpeg
https://twitter.com/hashtag/3SaalRajasthanKhushHal?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

भाजपा ने भी चलाया कैंपेन
गहलोत सरकार के तीन साल पूरा होने के विरोध में राजस्थान भाजपा की ओर से भी बकायदा एक ट्विटर कैम्पेन चलाया गया। भाजपा ने गहलोत सरकार के तीन साल के कार्यकाल को कुशासन बताते हुए हैश टैग जंगलराज के तीन साल (#जंगलराज_के_3साल) कैम्पेन चलाया।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने पहला ट्वीट करते हुए ट्विटर कैम्पेन का किया आगाज किया। इसके बाद पार्टी के सभी विधायक, सांसद, पदाधिकारी और अन्य सभी जनप्रतिनिधियों ने ट्विटर कैम्पेन के समर्थन में ट्वीट किया। भाजपा नेताओं ने भी दावा किया कि गहलोत सरकार के विरोध में चलाये गए कैंपेन अच्छा रेस्पोंस मिलने के साथ ही ट्रेंड कर रहा है।


डॉ. सतीश पूनिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध गहलोत सरकार के 3 वर्ष के कार्यकाल के 3 धब्बे हैं। #जंगलराज_के_3साल’

https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%9C%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C_%E0%A4%95%E0%A5%87_3%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B2?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो