जयपुर

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने पकड़ा भाजपा का दामन

बैडमिंटन से भारत का नाम रोशन करने वाली साइना नेहवाल ने बुधवार से खेल के साथ ही अपने सियासी सफर की शुरूआत कर दी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर की हैं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरूण सिंह ने साइना को पार्टी की सदस्यता दिलाई। वह भाजपा का बड़ा चेहरा बनने के साथ पार्टी के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकती है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। वहां करीब आठ फीसदी जाट बाहरी दिल्ली की 10 सीटों पर निर्णायक भूमिका में हैं, चूंकि साइन जाट समुदाय से आती है, इसलिए भाजपा उन्हे चुनाव प्रचार में कर

2 min read
Jan 29, 2020

बैडमिंटन में देश का नाम रोशन करने वाली साइना नेहवाल ने पकड़ा भाजपा का दामन
जयपुर
बैडमिंटन से भारत का नाम रोशन करने वाली साइना नेहवाल ने बुधवार से खेल के साथ ही अपने सियासी सफर की शुरूआत कर दी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर की हैं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरूण सिंह ने साइना को पार्टी की सदस्यता दिलाई। वह भाजपा का बड़ा चेहरा बनने के साथ पार्टी के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकती है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। वहां करीब आठ फीसदी जाट बाहरी दिल्ली की 10 सीटों पर निर्णायक भूमिका में हैं, चूंकि साइन जाट समुदाय से आती है, इसलिए भाजपा उन्हे चुनाव प्रचार में उतार कर जाटों को साधने का दांव चल सकती है।

साइना का जन्म हरियाणा में हुआ है, वहीं उनके पिता मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वह जाट समुदाय से आती हैं, ऐसे में भाजपा दिल्ली चुनाव प्रचार में उतार कर ट्रंप कार्ड के तौर पर आजमा सकती है। भाजपा में शामिल होने के बाद साइना नेहवाल ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी से मुझे बहुत प्रेरणा मिलती है। मुझे खुशी है कि मैं भाजपा का हिस्सा बनी हूं, जो देश के लिए काम कर रही है, मुझे उम्मीद है कि मैं पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने कई खिताब जीते हैं लेकिन आज ऐसी पार्टी में शामिल हो रही हूं जो देश के लिए अच्छा काम कर रही है। मेहनती खिलाड़ी होने के कारण मुझे उन लोगों के साथ काम करना पसंद है जो कड़ी मेहनत करते है। उन्हें बैडमिंटन की प्रतिभा उनके माता पिता से विरासत में मिली थी।

साइना नेहवाल का जन्म 17 मार्च 1990 को हरियाणा के हिसार में एक जाट परिवार में हुआ था। उनके के पिता हरवीर सिंह नेहवाल हरियाणा के हिसार एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में साइंटिस्ट थे, इनकी मां उषा रानी राज्य की बैडमिंटन खिलाड़ी थीं। हालांकि साइना के पिता मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत के रहने वाले हैं। वह हिसार में नौकरी करते थे। इस तरह से साइना का उत्तर प्रदेश और हरियाणा दोनों राज्य से रिश्ता है। साइना के पिता हरियाणा से हैदराबाद शिफ्ट हो गए तो साइना ने अपनी स्कूल की पढ़ाई हिसार से ही शुरू की, लेकिन अपने पिता के ट्रांसफर के चलते उन्हें कई बार स्कूल बदलने पड़े। साइना ने 12वीं हैदराबाद के सेंट एनएस कॉलेज से किया था।

साइना को आठ साल की उम्र में ही उनके पिता ने उन्हें बैडमिंटन सिखाने का फैसला कर लिया था, वे उन्हें हैदराबाद के लाल बहादुर स्टेडियम ले गए, जहां साइना कोच 'नानी प्रसाद' के अंडर में बैडमिंटन सिखने लगीं। इसके बाद से साइना ने पलटकर नहीं देखा और कामयाबी की बुलंदियों को छूते हुए दुनिया में भारत का नाम रोशन किया।

Published on:
29 Jan 2020 04:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर