scriptअल्बर्ट हॉल म्यूजियम का बदला जाएगा नाम…जानें सरकार ने क्या सोचा है नया नाम? | Bhajanlal Government Big Decision Of Albert Hall Museum Will Be Renamed | Patrika News
जयपुर

अल्बर्ट हॉल म्यूजियम का बदला जाएगा नाम…जानें सरकार ने क्या सोचा है नया नाम?

Albert Hall Museum Renamed: राजस्थान में कांग्रेस के बाद अब भजनलाल सरकार गुलाबी नगरी जयपुर के ऐतिहासिक धरोहर अल्बर्ट हॉल म्यूजियम का नाम बदलने जा रही है। भजनलाल सरकार इसकी जोरों से तैयारी कर रही है। इसके संकेत जयपुर ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर ने दे दिए है। माना जा रहा है कि कई विकास समितियां की ओर से सुझाव लेकर नाम बदला जा सकता है।

जयपुरMar 16, 2024 / 04:20 pm

Lokendra Sainger

albert_hall_museum.jpg

Rajasthan Latest News: राजस्थान में कांग्रेस के बाद अब भजनलाल सरकार गुलाबी नगरी जयपुर के ऐतिहासिक धरोहर अल्बर्ट हॉल म्यूजियम (Albert Hall Museum) का नाम बदलने जा रही है। भजनलाल सरकार इसकी जोरों से तैयारी कर रही है। इसके संकेत जयपुर ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर ने दे दिए है। माना जा रहा है कि कई विकास समितियां की ओर से सुझाव लेकर नाम बदला जा सकता है।

बताया जा रहा है कि जयपुर के अल्बर्ट हॉल के नाम बदलने को लेकर सुझाव मिल रहे है। नगर निगम ग्रेटर को कई विकास समितियां की ओर से सुझाव दिए गए है। पूर्व महाराजा रामसिंह के नाम पर अल्बर्ट हॉल का नामकरण करने के प्रस्ताव मिले है। इस मामले को लेकर सरकार के स्तर पर चर्चा की सकती है। उसके बाद अल्बर्ट हॉल के नाम बदलने को लेकर निर्णय लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें

भजनलाल सरकार देगी 9 शहरों में 3001 मकान की सौगात, हाउसिंग बोर्ड ने ये योजनाएं की लॉन्च; जानें आप के लिए क्या?




कांग्रेस में चाहती थी नाम बदलना
इससे पहले पूर्ववर्ती सरकार में अल्बर्ट हॉल का नाम बदलने को लेकर चर्चा हुई थी। बता दें कि दौसा के लालसोट में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए जयराम रमेश ने कहा था क भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर जयपुर के अल्बर्ट हॉल म्यूजियम पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

बंद हो सकती है लो फ्लोर…! बस संचालन फर्म के 20 करोड़ अटके, कार्मिकों ने काम बंद करने की दी चेतावनी



जयराम रमेश ने कहा था कि मेरी इच्छा है कि अल्बर्ट हॉल म्यूजियम का नाम बदला जाए, क्योंकि अल्बर्ट क्वीन विक्टोरिया के पति थे और आज 2022 में अल्बर्ट नाम होना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात भी की और उन्हें नाम बदलने को कहा है, मैं समझता हूं कि जल्द ही इसका नाम बदला जाएगा।

Home / Jaipur / अल्बर्ट हॉल म्यूजियम का बदला जाएगा नाम…जानें सरकार ने क्या सोचा है नया नाम?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो